{"_id":"58ee89374f1c1ba368cf7da2","slug":"three-scavengers-on-the-highway-were-caught","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाइवे पर छिनैती करने वाले तीन पकड़े गए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हाइवे पर छिनैती करने वाले तीन पकड़े गए
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Thu, 13 Apr 2017 01:42 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भदोही से इलाहाबाद तक चेन, पर्स, मोबाइल छिनैती करने वाले बाइकर्स गिरोह के तीन बदमाशों को दारागंज थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से फर्जी नंबर वाली बाइक और छीने गए छह मोबाइल फोन बरामद हुए। बदमाशों ने कई मोबाइल फोन और चेन दुकानों में बेच दिए थे।
एसपी सिटी विपिन टाडा ने बताया कि दारागंज पुलिस ने मंगलवार रात पूरा पड़ाइन तिराहे पर चेकिंग के दौरान बाइक सवार तीन लोगों को रोककर तलाशी ली तो उनके कब्जे से छह मोबाइल फोन मिले। अपाचे बाइक के बारे में पूछताछ में पता चला कि वह है तो उनमें से एक युवक की लेकिन उस पर नंबर फर्जी लिखा गया था। थाने ले जाकर सख्ती से पूछताछ में उन तीनों ने कुबूला कि वे सड़क पर लूट-छिनैती करते हैं। गिरफ्तार तीनों बदमाश महफूज, सद्दाम और रानू भदोही में गोपीगंज इलाके के रहने वाले हैं।
इनमें महफूज मनरेगा में सुपरवाइजर तथा जबकि सद्दाम ने घर के पास फर्नीचर की दुकान खोल रखी थी। रानू उन दोनों के साथ रहता है। ये तीनों अक्सर दोपहर में अपाचे बाइक पर निकलते और हाइवे पर जाकर राहगीरों से छिनैती करते। उनके निशाने पर खासतौर से मोबाइल पर बात कर रहे लोग रहते जिनके हाथ से वे मोबाइल छीन लेते थे। इसके अलावा पैदल जा रही महिलाओं के गले से चेन छिनैती भी करते रहे। वे गोपीगंज से जीटी रोड पर इलाहाबाद आते और यहां छिनैती के बाद वापस लौट जाते। सात अप्रैल की सुबह इन्हीं तीनों ने स्टेनली रोड पर महिला से चेन छिनैती की थी। चेन खींचकर उन्होंने पैसे मौजमस्ती में उड़ा दिए थे। बरामद छह में एक मोबाइल दो दिन पहले उतरांव इलाके में पहाड़पुर में राहगीर से छीना था। तीनों बदमाशों को जेल भेज दिया गया।