{"_id":"59a5c47c4f1c1b4b738b4595","slug":"three-bank-officers-arrested-in-axis-bank-s-embezzlement","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्सिस बैंक के गबन में तीन बैंक अफसर गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक्सिस बैंक के गबन में तीन बैंक अफसर गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Wed, 30 Aug 2017 01:43 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक्सिस बैंक की सिविल लाइंस शाखा में शुआट्स के 23.92 करोड़ रुपये के गबन के मामले में बैंक के तीन और बर्खास्त अधिकारियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। क्राइम ब्रांच की एसआईटी ने गिरफ्तार बैंक अफसरों को सीजेएम कोर्ट में पेश किया। कोर्ट के आदेश पर उन्हें 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
सीओ आलोक मिश्रा ने बताया कि गिरफ्तार हुए बर्खास्त अधिकारियों में एक्सिस बैंक का तत्कालीन ब्रांच हेड सचिन सोनी, डिप्टी मैनेजर अंकुर सोनी और डिप्टी मैनेजर सौरभ तलवार हैं। इनसे पहले एक बैंक अफसर कमाल अहसान को गिरफ्तार कर जेल भेज जा चुका है। शुआट्स से भी रजिस्ट्रार और फाइनेंस कंट्रोलर सहित चार अफसर सोमवार को गिरफ्तार किए गए थे जिन्हें जेल भेजा गया। अब तक इस गबन में बैंक और शुआट्स से चार-चार आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
इन सभी को पुख्ता सबूतों के आधार पर गिरफ्तार किया गया है। शुआट्स के लेखाकार राजेश के खिलाफ कुर्की वारंट जारी हो गए हैं। उसकी संपत्ति भी जल्द कुर्क की जाएगी। अब तक हुई जांच और साक्ष्य के आधार पर बैंक और शुआट्स के कुछ और अफसरों की जल्दी गिरफ्तारी की जानी है। एसपी क्राइम बीके मिश्र ने बताया कि शुआट्स के फाइनेंस कंट्रोलर राज्य वित्त सेवा के अधिकारी हैं। उनके खिलाफ निलंबन तथा अन्य करवाई के लिए सरकार को लिखा गया है।