फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Thousands of students cheat by making fun of RJ

आरजे बनाने का झांसा देकर छात्रों से लाखों की ठगी

Sat, 09 Jun 2018 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sat, 09 Jun 2018 01:02 AM IST
विज्ञापन
Thousands of students cheat by making fun of RJ
demo pic - फोटो : अमर उजाला
आरजे(रेडियो जॉकी) बनाने के नाम पर छात्र-छात्राओं से लाखों रुपये ठगने का मामला सामने आया है। आरोप है कि जार्जटाउन स्थित इंस्टीट्यूट में पहले नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये जमा करा लिए गए। हालांकि कोर्स खत्म होने के बाद भी उन्हें नौकरी नहीं मिली। उधर रुपये वापस मांगने पर धमकी दी जा रही है।
विज्ञापन


जार्जटाउन स्थित स्कूल ऑफ ब्रॉडकॉस्टिंग में आरजे व एंकरिंग का कोर्स चलाने का दावा किया जाता है। यहां के पांच विद्यार्थियों ने शुक्रवार को जार्जटाउन थाने में तहरीर देकर गंभीर आरोप लगाए। उनका कहना है कि आरजे व एंकर बनाने का सब्जबाग दिखाकर इंस्टीट्यूट संचालक और उसके तीन सहयोगियों ने उनके 1.5 लाख रुपये लिए। इसके बाद 75 हजार रुपये की रसीद देकर बताया कि सभी को 10 माह की ट्रेनिंग करनी होगी। जिसके बाद उन्हें देश भर में अलग-अलग स्थानों पर नौकरी दिलवाई जाएगी। आरोप है कि जब संस्था का पंजीकरण नंबर बताने को कहा गया तो संचालक व उसके सहयोगियों ने कहा कि संस्था सूचना व प्रसारण मंत्रालय से पंजीकृत है।
विज्ञापन


साथ ही कोर्स खत्म होने के बाद मंत्रालय की ओर से ही नियुक्ति पत्र दिया जाएगा। एक साल दो महीने के समय बीतने के बाद जब वायदे पूरे करने की मांग की गई तो विद्यार्थियों को भद्दी भद्दी गालियां दी गईं। साथ ही नौकरी के लिए पांच-पांच लाख रुपये और मांगे गए। यही नहीं धमकाया भी गया कि कहीं शिकायत करने पर जान से मार दिए जाओगे। शिकायत करने वालों में संतोष शुक्ला निवासी प्रतापगढ़, चंद्रशेखर यादव निवासी सोनभद्र, मुकेश प्रजापति निवासी जयंतीपुर धूमनगंज, अजीत कुमार मौर्य निवासी भारतगंज व दारागंज निवासी एक छात्रा शामिल है। इस संबंध में जब जार्जटाउन इंस्पेक्टर संतोष कुमार शर्मा से पूछा गया तो उन्होेंने बताया कि छात्र-छात्राओं की ओर से तहरीर दी गई है। शिकायत की गई है कि नौकरी दिलाने के नाम पर उनसे ठगी की गई। मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जार्जटाउन स्थित जिस इंस्टीट्यूट के संचालक व अन्य पदाधिकारियों पर विद्यार्थियों ने धोखाधड़ी का आरोप लगाया है, उनके खिलाफ कुछ दिनों पहले वाराणसी में एफआईआर दर्ज हुई थी। दरअसल इंस्टीट्यूट की एक शाखा वाराणसी में भी स्थित है। वहां की कुछ छात्राओं का आरोप था कि इंस्टीट्यूट संचालक व उसके सहयोगियों ने प्लेसमेंट के नाम पर उनका यौन शोषण करने का प्रयास किया। आईजी रेंज वाराणसी के निर्देश पर 28 अप्रैल को सिगरा थाने में स्कूल ऑफ ब्राडकास्टिंग के संचालक साईं शेखर तिवारी, सेंटर हेड मोना जसलानी, यथार्थ दीप और प्रशांत शुक्ला के खिलाफ धोखाधड़ी, छल, जान से मारने की धमकी देने और यौन उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया गया था।


इस इंस्टीट्यूट ने यूट्यूब पर अपलोड किए गए अपने एक वीडियो में दावा किया था कि नामी एफएम कंपनी में कार्यरत आरजे शशांक का प्लेसमेंट भी उन्होंने ही कराया। हालांकि उनके इस दावे की पोल तब खुल गई जब आरजे शशांक ने खुद यूट्यूब पर वीडियो डालकर बताया कि उनका इस इंस्टीट्यूट से किसी तरह का संबंध नहीं है। न ही उनके प्लेसमेंट में स्कूल ऑफ ब्रॉडकॉस्टिंग की किसी तरह की भूमिका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed