फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Thieves in closed houses

बंद घरों में चोरों का धावा

Tue, 16 May 2017 02:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Tue, 16 May 2017 02:19 AM IST
विज्ञापन
Thieves in closed houses
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
घर में ताला लगाकर शादियों में जाने वाले सावधान हो जाएं। शहर में बंद घरों में चोरों ने धावा बोल दिया है। कालिंदीपुर और बेनीगंज इलाकों में चोरों ने ताला तोड़कर तकरीबन 20 लाख के गहने, रुपये और तथा अन्य सामान उड़ा दिए। सोमवार दिन में दोनों घटनाओं की जानकारी हुई। पुलिस मौके पर पहुंची। डाग स्क्वायड और फील्ड यूनिट की टीमों को भी बुलाया गया।
विज्ञापन


कालिंदपुरम में रहने वाले सुशील मेहरोत्रा बसपा से जुड़े हैं। उनकी पत्नी शालू मेहरोत्रा भाजपा नेत्री हैं। सुशील के घर में कैटरिंग काम होता है। वह प्रापर्टी का काम भी देखते हैं। रविवार को सुशील, शालू, शादीशुदा बेटी और दो बच्चों के साथ लखनऊ एक समारोह में गए थे। चोरों ने रात में घर का ताला तोड़कर लाखों के चांदी के बर्तन, शालू और उनकी बेटी के जेवरात, करीब पचास हजार रुपये उड़ा दिए। चोरों ने न सिर्फ बेड को तोड़ डाला था बल्कि गद्दे भी फाड़ डाले थे। घर में तीन आलमारी थी। तीनों के लॉकर तोड़ डाले गए थे। चोरों ने न सिर्फ अंदर चोरी की बल्कि घर में खड़ी एक्टिवा, प्लेटिना और टीवीएस गाड़ियां भी उठा ले गए। सोमवार की सुबह करीब ग्यारह बजे पड़ोसी ने सुशील को फोन कर बताया कि उनके घर का ताला खुला हुआ है। देर शाम पूरा परिवार इलाहाबाद पहुंच गया। सूचना पर सीओ, इंस्पेक्टर और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट और डाग स्क्वायड भी पहुंच गया था। इंस्पेक्टर के मुताबिक मामले की जांच की जा रही है। जो भी तहरीर मिलेगी, उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


बेनीगंज निवासी सुजीत मिश्रा रेलवे में ठेकेदार हैं। उनकी मां संतोषी देवी रेलवे से रिटायर हुई हैं। सुजीत पिछले 10 मई को अपने एक रिश्तेदार के घर शादी समारोह में शामिल होने कानपुर गए थे। घर में ताला लगा था। सोमवार को वापस लौटे तो देखा कि घर का ताला टूटा है। संतोषी ने मकान बनवाने के लिए डेढ़ लाख रुपये बैंक से निकालकर लॉकर में रखे थे। चोर लॉकर तोड़कर डेढ़ लाख, गहने और कीमती कपड़े उठा गए थे। पुलिस को मौके पर एक कैंची मिली जिसे माली प्रयोग करते हैं। घर वालों का कहना है एक पड़ोसी की छत पर कुछ दिन पहले कुछ लोग शराब पी रहे थे। उन्हीं पर शक जताया गया है। घर वालों कहना है कि पड़ोस की ही छत से चोर अंदर घुसे थे। घटना की रिपोर्ट दर्ज जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा नेत्री शालू मेहरोत्रा के घर में चोरों खूब तांडव मचाया। चोरों को पुख्ता जानकारी थी कि रात में कोई नहीं आएगा। उन लोगों ने रात में कैन से बियर पी और खाना भी खाया। खाली कैन और खाने की थालियां वहां पड़ी हुई थी। जाते जाते चोरों ने सीसीटीवी कैमरा भी तोड़ डाला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed