फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   theft

जिला बार के पूर्व अध्यक्ष के घर चोरी

Sun, 28 Dec 2014 11:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Sun, 28 Dec 2014 11:30 PM IST
विज्ञापन
theft
ठंड में लोगों के घरों में दुबके रहने का फायदा उठाकर शनिवार रात चोरों ने जिला बार के पूर्व अध्यक्ष एवं एक मोबाइल शॉप को निशाना बनाया। सलोरी में मोबाइल शॉप तो अल्लापुर में एक मकान का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों के माल पर हाथ साफ कर दिया। कर्नलगंज और जार्जटाउन पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर जांच में जुटी है।
विज्ञापन


उमाशंकर तिवारी जिला बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष हैं। उनका मकान अल्लापुर में कुंदन गेस्ट हाउस के पास है। मकान के दूसरे मंजिल पर दो कमरे हैं, जिसमें उन्होंने के पुराने बर्तन और अन्य सामान रखे हुए थे। शनिवार रात घरवाले सो रहे थे। उनके बगल में एक मकान बन रहा है, जिसके रास्ते चोर उमाशंकर की छत पर पहुंच गए और दोनों कमरों का ताला तोड़कर पुराने बर्तन समेत अन्य सामान उठा ले गए। वहीं कर्नलगंज के चांदपुर सलोरी निवासी समीर अंसारी मोबाइल रिपेयरिंग का काम करते हैं।
विज्ञापन


 उन्होंने सलोरी में शंकरलाल के मकान में किराए दुकान लेकर गुडलक मोबाइल सेंटर खोल रखा है। शनिवार रात वह दुकान बंद कर घर चले गए। ईश्वर शरण पुलिस चौकी से कुछ कदम की दूरी पर स्थित दुकान का ताला तोड़कर चोर दो हजार रुपये नकद, बैटरी, एलसीडी, मोबाइल कवर समेत लगभग डेढ़ लाख रुपये का सामान उठा ले गए। सुबह मोहल्ले के लोगों ने दुकान का ताला टूटा देखा तो समीर को सूचना दी। दुकान की हालत देखकर समीर ने कर्नलगंज पुलिस को सूचना दिया। फील्ड यूनिट की टीम ने भी मौके पर जाकर पड़ताल की। खोजी कुत्ता दुकान से निकलकर सौ मीटर दूर स्थित मैदान तक गया। वहां एक मोबाइल की बैटरी और दो जिंदा बम बरामद हुआ। एसआई शरद गुप्ता ने बताया कि आशंका है कि चोर आसपास के हैं। जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed