फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The pretext of providing jobs to young rape

नौकरी दिलाने का झांसा देकर युवती से रेप

Mon, 12 Oct 2015 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Mon, 12 Oct 2015 01:40 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद (ब्यूरो)। नौकरी दिलाने के बहाने एक युवती से रेप का मामला सामने आया है। ममफोर्डगंज के  युवक ने युवती को घर में बंधक बनाकर दुराचार किया। आरोपी के चंगुल से छूटने के बाद रेप पीड़िता कर्नलगंज थाने पहुंची तो उसकी कोई सुनवाई नहीं हुई। पीड़ित युवती ने अदालत से गुहार लगाई। तब जाकर कर्नलगंज थाने में आरोपी के खिलाफ दुराचार का मुकदमा दर्ज हुआ।
विज्ञापन


प्रतापगढ़ के कुंडा की शबाना (नाम परिवर्तित) पड़िला महादेव मंदिर के बाहर सड़क पर बिसात खाना की दुकान लगाती है। शबाना का आरोप है कि 27 जुलाई को उसकी दुकान पर ममफोर्डगंज का अमित वर्मा पहुंचा। जूता-चप्पल उतारने के बहाने अमित शबाना से बात करने लगा। उसने शबाना से पूछा कि इस छोटी सी दुकान से कितनी आमदनी होती है। इस पर शबाना ने बताया कि बस परिवार का गुजर-बसर हो जाता है।
विज्ञापन


शबाना के मुताबिक अमित ने कहा कि मेरे साथ चलो। छह हजार रुपया महीने की नौकरी दिलवा दूंगा। यह सुनकर शबाना राजी हो गई। अमित उसी दिन शबाना को लेकर अपने घर आ गया। शबाना को एक कमरा देकर कहा कि इसी में सामान रख लो और यहीं रहना भी। शबाना का आरोप है कि रात में अमित उसके कमरे में घुस आया। उसे जान से मारने की धमकी देते हुए दुराचार किया। दूसरे सुबह शबाना चुपचाप उसके घर से भाग निकली। उसने मामले की शिकायत पुलिस अफसरों और कर्नलगंज पुलिस से की लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट नहीं लिखी। आखिरकार अदालत के आदेश पर कर्नलगंज पुलिस ने अमित के खिलाफ रेप का मुकदमा दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed