फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The lady's bus was returning home after wearing a henna

मेहंदी लगाकर घर लौट रही महिला की बस ने ली जान

Thu, 24 Aug 2017 02:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Thu, 24 Aug 2017 02:03 AM IST
विज्ञापन
The lady's bus was returning home after wearing a henna
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
शहर के तेलियरगंज इलाके में बुधवार रात तीज की खरीदारी और मेहंदी लगाने के बाद फाफामऊ लौट रहे दंपति की स्कूटी में बस ने पीछे से टक्करमार दी। स्कूटी से सड़क पर गिरी महिला को रौंदते हुए बस आगे चली गई जबकि बैंक मैनेजर पति को मामूली चोट पहुंची। पुलिस ने गंगापार इलाके में नाकाबंदी की लेकिन बस पकड़ में नहीं आई।
विज्ञापन


बिहार में औरंगाबाद जनपद निवासी संजय कुमार सिंह बैक ऑफ बड़ौदा में सीनियर मैनेजर हैं। मौजूदा समय में उनकी तैनाती रायबरेली जनपद में है। उनका परिवार फाफामऊ के पास शांतिपुरम कॉलोनी में रहता है। बुधवार की शाम संजय पत्नी आशा सिंह (40) को तीज की खरीदारी कराने के लिए कटरा बाजार आए थे। उनके दो बच्चे हैं। नौ साल की बेटी जान्हवी और 15 साल का बेटा ईशान। उन्हें वह घर में ही छोड़ आए थे। तीज पूजा के सामान खरीदने और पत्नी आशा को मेहंदी लगवाने के बाद रात करीब आठ बजे वे स्कूटी पर शांतिपुरम लौट रहे थे तभी फाफामऊ पुल के निकट पीछे से अनुबंधित बस ने टक्कर मार दी। पत्नी आशा सड़क पर गिरीं तो बस का पहिया उनके शरीर से गुजर गया। घटना के बाद ड्राइवर बस लेकर फाफामऊ पुल की तरफ भाग गया। स्कूटी समेत सड़क पर गिरने से संजय के भी सिर और चेहरे समेत शरीर पर चोट पहुंची। वहां भीड़ लग गई। खबर पाकर शिवकुटी पुलिस भी आ गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाऊस भेज दिया।
विज्ञापन


अपनी आंखों के सामने पत्नी आशा की मौत होते देख बैंक मैनेजर संजय कुमार बेहद व्यथित थे। वह बार-बार फफक पड़ते। वह पत्नी को प्यार से सोेनू कहते थे। पत्नी को खरीदारी कराने और मेहंदी लगवाने की खातिर ही वह छुट्टी लेकर मंगलवार रात रायबरेली से घर आए थे। हादसे के बाद वह रोते रहे मगर उन्हें सहारा देने वाला भी कोई नहीं था क्योंकि यहां उन्हें जानने वाले भी ज्यादा लोग नहीं है। पुलिसकर्मी ही उन्हें संयत करते रहे। उन्हें रात में स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल ले जाया गया। रोते हुए संजय ने बताया कि उनकी पत्नी आशा उर्फ सोनू बिहार में गया जनपद की रहने वाली हैं। सोनू नहीं रही तो अब वह कैसे जी सकेंगे। बेटे और बेटी को क्या बताएंगे कि उनकी मां कहां गई। बेचारी कितनी उत्साहित थी तीज पूजा और व्रत के लिए। मगर सब कुछ नष्ट हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में दो लिपिक आपस में भिड़ गए। कार्यालय के लिपिक ने एबीएसए सोरांव कार्यालय के लिपिक के खिलाफ कर्नलगंज थाने में केस दर्ज कराया है। बीएसए कार्यालय के आशु लिपिक सुरेंद्र पटेल का आरोप है कि एबीएसए सोरांव कार्यालय के लिपिक तरुण कुमार शुक्ला ने उन पर हमला किया, गाली और धमकी दी तथा काम में बाधा डाली। कर्नलगंज थाने की पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed