फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The fire destroyed the home is poor

आग में खाक हो गया गरीब का आशियाना

Tue, 19 Apr 2016 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Tue, 19 Apr 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
The fire destroyed the home is poor
आग - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
जार्जटाउन इलाके में सीवाई चिंतामणि रोड के पास रविवार रात आग ने एक गरीब परिवार का आशियाना खाक में बदल दिया। टीनशेड वाले इस घर में मां-बेटा रहते थे। रविवार रात घर में ताला लगा था तभी उसमें आग लग गई। आसपास के लोगों ने खुद आग बुझाने की कोशिश की और दमकल दस्ते को भी बुलाया। मगर घर को आग में तबाह होने से नहीं बचाया जा सका। इस अनहोनी से मां-बेटा के सिर से छत छिन गई।
विज्ञापन


सीवाई चिंतामणि मार्ग के निकट इंद्रकला सागरपेशा की जमीन पर मकान बनाकर बेटे अभिषेक के साथ रहती थी। वह कॉलोनी के घरों में चौका-बर्तन कर किसी तरह गुजारा कर रही थी। रविवार को बेटा अभिषेक कहीं चला गया था। रात में इंद्रकला भी घर में काम करने गई तो एक मकान में रुक गई। उसके घर में ताला लगा था। रात करीब साढ़े ग्यारह बजे किसी ने इंद्रकला के घर से धुआं और आग देख शोर मचाया तो वहां भीड़ लग गई।
विज्ञापन


पार्षद प्रतिनिधि राघवेंद्र सिंह भी पहुंच गए। लोगों ने खुद किसी तरह आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। साथ ही फायर ब्रिगेड को भी सूचना दी। कुछ देर में दमकल दस्ता वहां पहुंच गया। करीब एक घंटे में आग बुझा ली गई लेकिन इतनी देर में घर और उसमें रखा सब कुछ जल गया। खबर पाकर इंद्रकला भी आ गई। वह घर और सारा सामान जला देख रोती-कलपती रही। घर तो छिना ही, उसकी जमा-पूंजी भी आग में स्वाहा हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed