फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The death of a woman, including a bike rider pharmacist, collided with scorpio collision

स्कार्पियो की टक्कर से बाइक सवार फार्मासिस्ट समेत महिला की मौत, मचा हड़कंप

Thu, 20 Sep 2018 01:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Thu, 20 Sep 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
The death of a woman, including a bike rider pharmacist, collided with scorpio collision
demo pic
 थाना क्षेत्र के शास्त्री पुल पर बुधवार की दोपहर तेज रफ्तार स्कार्पियो की चपेट में आने से बाइक सवार फार्मासिस्ट समेत महिला की मौत हो गई। हादसे में मारे गए महिला और पुरूष भदोही के रहने वाले बताए गए हैं। सूचना पर इलाकाई पुलिस मौके पर पहुंची तथा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चीरघर भेज दिया। घटना की जानकारी परिजनों को हुई तो कोहराम मच गया। सभी रोते-बिलखते मर्चरी पहुंचे। देर शाम को परिजनों की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया। हादसे के कारण शास्त्री पुल पर काफी देर तक जाम जैसे हालात बने रहे।  
विज्ञापन


भदोही के बिशनपुर बसही गांव निवासी रामजोखन राम के चार बेटों में सबसे बड़ा 37 वर्षीय दिनेश कुमार बिंद फार्मासिस्ट था। वह बुधवार की सुबह गांव के ही ओमप्रकाश मौर्य की 35 वर्षीय पत्नी रेखा को लेकर इलाहाबाद किसी चिकित्सक को दिखाने बाइक से आया था। दोपहर में तकरीबन तीन बजे दोनों चिकित्सक को दिखाकर बाइक से भदोही लौट रहे थे। पुलिस के मुताबिक शास्त्री पुल पर झूंसी के पास पहुंचने पर पीछे से तेज रफ्तार में आ रही स्कार्पियो ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों छिंटककर दूर जा गिरे। सिर में गंभीर चोट आने के कारण दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। उधर, हादसे का आरोपी वाहन चालक मौके से वाहन समेत फरार हो गया। राहगीरों की सूचना पर इलाकाई पुलिस मौके पर पहुंची तथा दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चीरघर भेज दिया। किसी तरह पुलिस ने युवक की जेब से मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान की। शाम तकरीबन पांच बजे परिजन रोते-बिलखते पहले मर्चरी और बाद में झूंसी थाने पहुंचे। देर शाम को परिजनों की तहरीर पर अज्ञात वाहन और उसके चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया। हादसे के कारण शास्त्री पुल पर काफी देर तक जाम जैसे हालात बने रहे। किसी तरह पुलिस ने यातायात सुचारू कराया तो लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed