{"_id":"dda58aad99b8e7c7ef183d7eea5e0cf8","slug":"the-court-issuing-the-warrant-arrived-so-manhandled-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कचहरी में वारंट जारी कराने पहुंचे एसओ से बदसलूकी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कचहरी में वारंट जारी कराने पहुंचे एसओ से बदसलूकी
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद
Updated Sat, 17 Jan 2015 02:01 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद। कचहरी में शुक्रवार शाम लगभग चार बजे अदालत से एक मामले में वारंट जारी कराने पहुंचे एसओ मेजा की वकीलों से कहासुनी हो गई। वकील से दरोगा की कहासुनी होते देख वहां भीड़ जुट गई । इससे दौरान दरोगा घिर गए । कुछ लोगों ने उनके साथ खींचतान और हाथापाई की । कुछ वकीलों ने यह माजरा देखा तो बीच बचाव कर मामला शांत कराया। इससे कचहरी परिसर में अफरातफरी मच गई।
एसओ मेजा आदित्य कुमार सिंह कचहरी में लूट के मामले में आरोपी महुआरी के गुड्डू मिश्र का अदालत से वारंट जारी कराने पहुंचे थे। इस बात को लेकर उनकी एक वकील से कहासुनी होने लगी। यह देख कर कई लोग वकील के पक्ष में आ गए। विवाद बढ़ा तो कुछ लोगों ने दरोगा के साथ धक्कामुक्की शुरू कर दी। इससे कहचरी परिसर में अफरातफरी मच गई। यह देख दरोगा के हमराही और दूसरे वकील दौड़े। वकीलों ने बीचबचाव कर मामला शांत कराया। एसओ मेजा आदित्य कुमार सिंह ने बताया कि हाईकोर्ट के आदेश पर गुड्डू मिश्र का वांरट जारी कराने गए थे। इस बात को लेकर वकीलों से बातचीत हुई थी। उन्होंने हाथापाई से इंकार किया है। इंस्पेक्टर कर्नलगंज के मुताबिक किसी भी पक्ष ऐसे किसी वाकये की तहरीर नहीं दी है।