फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The collision killed the couple , the wife's death

दंपति को मारी टक्कर, पत्नी की मौत

Sat, 31 Jan 2015 01:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद Updated Sat, 31 Jan 2015 01:21 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद। धूमनगंज के मुंडेरा कोल्ड स्टोर बेकाबू दुग्ध वाहन ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार दंपति छिटककर दूर जा गिरे। आसपास के लोग भागकर पहुंचे तो दंपति खून से लथपथ तड़प रहे थे। शुक्रवार शाम हुई घटना से आक्रोशित लोगों ने कांग्रेसी नेता के साथ चक्काजाम का प्रयास किया। लेकिन पुलिस ने समझाबुझाकर हटाया और घायलों को एसआरएन ले गई। जहां डॉक्टरों ने पत्नी को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


फैजाबाद के बीकापुर के रहने वाले राम गोपाल यादव मानिकपुर जीआरपी थाने में सिपाही हैं। वह परिवार के साथ मुंडेरा में रहते हैं। शुक्रवार शाम वह पत्नी रूपमणि (48) को दवा दिलाने बाइक से प्रीतमनगर गए थे। लौटते समय पीछे बेकाबू दुग्ध वाहन (डीसीएम ट्रक) उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मारकर भागी। हादसे को देखकर लोग दौड़े। खून से लथपथ पड़े दंपति को उठाया। भाग रहे डीसीएम को लोगों ने दौड़ाकर रोक लिया।
विज्ञापन


घटना से नाराज स्थानीय लोग कांग्रेसी नेता हसीब अहमद के साथ चक्काजाम करने लगे। सूचना पर धूमनगंज पुलिस पहुंची। लोगों समझाबुझाकर जाम हटवाया और घायलों को एसआरएन ले गई। अस्पताल में डॉक्टरों ने रूपमणि को मृत घोषित कर दिया। रूपमणि के सड़क पर गिरने के बाद सिर में गहरी चोट लगी थी। जिसके चलते काफी खून बह गया था। वहीं रामगोपाल अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसे की खबर सिपाही के घर पहुंची तो कोहराम मच गया। रूपमिण की चार बेटियां और दो बेटे राहुल और छोटू हैं। पत्नी की मौत से दु:खी रामगोपाल का रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed