फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Swinging hammock on the terrace wall fell on innocent , death

छत पर झूला झूल रहे मासूम पर गिरी दीवार, मौत

Sat, 12 Sep 2015 01:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sat, 12 Sep 2015 01:51 AM IST
विज्ञापन
नैनी(ब्यूरो)। छत पर रस्सी पकड़कर झूला झूल रहे मासूम पर दीवार गिर गई। घरवालों को सूचना मिलते ही वह उसे पास के अस्पताल लेकर भागे लेकिन मासूम ने दम तोड़ दिया था। मासूम की मौत के बाद घर में कोहराम मच गया। मां चीत्कार कर रोने लगी। चीख पुकार की आवाज सुनकर आस पास के लोग मौके पर पहुंच गये। वहीं किसी ने पुलिस को सूचना कर दी। सूचना पहुंची पुलिस ने मासूम के शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजना चाहा लेकिन स्थानीय और घरवालों के विरोध के बाद पुलिस वापस लौट गई।
विज्ञापन


 पप्पू केसरवानी नैनी के काजीपुर मोहल्ले में ओमप्रकाश जायसवाल के मकान में किराये पर रहता है। वह विक्रम चलाकर अपने दो बेटों और पत्नी को किसी तरह से पाल रहा है। बड़ा बेटा कार्तिक (11) घर के समीप ही एक कान्वेंट स्कूल में कक्षा में पढ़ता था। वहीं छोटा बेटा आठ साल का है। शुक्रवार की शाम कार्तिक घर पर अकेला था। मां और पिता छोटे बेटे को इलाज के लिए लेकर गये हुए थे। कार्तिक शाम को मकान की छत पर पहुंचा और कपड़ा फैलाने वाली बांधी गई रस्सी को पकड़कर झूला झूलने लगा।
विज्ञापन


उसी दौरान दीवार कमजोर होने के कारण उसके ऊपर गिर गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।  किरायेदार आवाज सुनकर छत पर पहुंचे तो कार्तिक खून से लथपथ पड़ा हुआ था। किरायेदार उसे लेकर नीचे भागे और उसके घरवालों तक सूचना कर दी। सूचना उसके घरवाले और आसपास के लोग उसे पास के अस्पताल लेकर भागे।  लेकिन वह रास्ते में ही दम तोड़ दिया। मासूम कार्तिक की मौत के बाद घर में रोना पीटना शुरू हो गया। मां बाप और छोटा भाई चीत्कार मारकर रोने लगे। धीरे धीरे स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। मासूम की मौत से पूरे घर पर पहाड़ टूट गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed