फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Suri bazar shopkeeper kills my pill, wanders

सरे बाजार दुकानदार को मारी गोली, लहराए तमंचे

Fri, 16 Feb 2018 02:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Fri, 16 Feb 2018 02:02 AM IST
विज्ञापन
Suri bazar shopkeeper kills my pill, wanders
bullet
राजापुर में सरे बाजार एक दुकानदार को कुछ लोगों ने गोली मार दी। पांच की संख्या में आए तमंचे से लैस हमलावरों ने दुकान में घुसते ही पहले गालीगलौज की फिर फायर झोंक  दिया। गोली दुकानदार के सीने में लगी और वह जमीन पर गिर पड़ा। आसपास के लोग दौड़े तो हमलावर तमंचे लहराते हुए भाग निकले। परिजन दुकानदार को बेली अस्पताल ले गए, जहां से उसे एसआरएन रेफर कर दिया गया। वहां डॉक्टरों ने उसकी हालत खतरे से बाहर बताई है। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर चार लोगों को नामजद करते हुए एफआईआर दर्ज कर ली है। आरोपियों की तलाश शुरू हो गई है।
विज्ञापन


छह भाइयों में पांचवें नंबर का मो. तौसीम राजापुर मोहल्ले में रहता है। मां-बाप का इंतकाल हो चुका है। समीम, यामीन, नईम, तासीम और तौहीद उसके भाई हैं। तौसीम राजापुर तिराहे के पास तनवीर वाच मेकर के नाम से घड़ी रिपेयरिंग की दुकान चलाता है। बृहस्पतिवार दोपहर तौसीम के अलावा दुकान पर उसके भाई तासीम और तौहीद भी मौजूद थे। तासीम ने बताया कि  बेली में रहने वाला जावेद दबंग है। करीब दो बजे वह अपने बेटों बाबुल, सैफी और एरम के साथ बाइक पर उसकी दुकान पर आ धमका। पांचों तमंचा लिए हुए थे और दुकान में घुसते ही उन्होंने गालियां देना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


तौसीम ने विरोध किया तो वे मारपीट करने लगे। बकौल तासीम, उसने बीचबचाव की कोशिश की लेकिन वे नहीं माने। इसी दौरान हमलावरों ने गोली चलानी शुरू कर दी। एक के बाद एक तीन फायर किए, जिसमें एक गोली तौसीम के सीने में लगी और वह जमीन पर गिर पड़ा। भाई को गोली लगने पर तासीम, तौहीद चीखे तो आसपास के लोग दौड़े। यह देख हमलावर धमकी देते हुए भाग निकले। दुकानदार को गोली मारने की खबर फैली तो मौके पर भारी संख्या में व्यापारी जुट गए। घरवाले तैसीम को बेली अस्पताल ले गए, जहां से उसे एसआरएन रेफर कर दिया गया। वहां डॉक्टरों ने उसकी हालत खतरे से बाहर बताई। जानकारी पर एसएसपी आकाश कुलहरि, एसपी सिटी सिद्धार्थ सिंह मीणा भी एसआरएन अस्पताल पहुंचे और परिजनों से पूछताछ की। मौके पर सिविल लाइंस के साथ ही कोतवाली इंस्पेक्टर रविंद्र सिंह यादव भी मौजूद रहे। इंस्पेक्टर शिवमंगल सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर चार लोगों को नामजद करते हुए एफआईआर दर्ज की गई है। हमलावरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों का कहना है कि करीब दो साल पहले तौसीम ने बेली में रहने वाले एक एजेंट से जावेद और उसके बेटों को मिलवाया था। एजेंट बेरोजगार युवकों को सऊदी भेजकर नौकरी दिलवाता है। उसी एजेंट के जरिए जावेद के बेटे सैफी और एरम करीब दो साल पहले सऊदी गए थे। एरम कुछ दिनों बाद ही वहां से लौट आया था। छह महीने पहले सैफी भी चला आया। तासीम ने बताया कि सैफी का कहना था कि जो पगार बताकर उसे सऊदी भेजा गया था, वहां उससे कम रुपयों पर काम कराया जा रहा था। इसी बात को लेकर आरोपी तौसीम से नाराज थे।

परिजनों के मुताबिक हमलावरों ने बृहस्पतिवार सुबह भी दुकान पर पहुंचकर विवाद किया था। तासीम ने बताया कि सुबह करीब नौ बजे आरोपी पिता-पुत्र उसकी दुकान पर आए और सऊदी में तनख्वाह कम मिलने की बात को लेकर विवाद करने लगे। तब आसपास के लोगों ने बीचबचाव कर मामला शांत करा दिया था।


जिस दुकानदार तौसीम को गोली मारी गई, उसका अगले महीने मार्च में निकाह होने वाला है। घरवालों ने बताया कि चौक में रहने वाली एक युवती से उसका निकाह होना है। घरवाले निकाह की तैयारियों में जुटे थे। अब इस घटना से परिवारवाले सदमे में हैं। घटना की सूचना पाकर घर की महिलाएं भी बिलखते हुए एसआरएन अस्पताल पहुंच गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed