फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Students picked up by police sitting on fast , hospitalized

अनशन पर बैठे छात्रों को पुलिस ने उठाया, अस्पताल में भर्ती

Sat, 18 Apr 2015 11:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद Updated Sat, 18 Apr 2015 11:57 PM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद विश्वविद्यालय में लोक सेवा आयोग अध्यक्ष को हटाए जाने की मांग क ो लेकर अनशन पर बैठे छात्र धीरज पांडेय और अनिलेश तिवारी को पुलिस ने उठाकर अस्पताल में भर्ती कराया है। इस दौरान दोनों छात्रों को जबरन अनशन से उठाए जाने को लेकर छात्रों और पुलिस में तीखी झड़प हुई। आधे घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस को अनशनकारी छात्रों को उठाने में सफलता मिली।
विज्ञापन


यूनियन हाल के सामने विवि के तीन छात्र धीरज पांडेय, अनिलेश तिवारी और दीपक मिश्र ने लोकसेवा आयोग अध्यक्ष को हटाने की मांग को लेकर अनशन पर बैठे थे। पांचवे दिन दीपक मिश्र की हालत बिगड़ने पर कर्नलगंज पुलिस ने अस्पताल में भर्ती करा दिया था। जबकि अनिलेश और धीरज का अनशन जारी थी। लेकिन उनकी भी हालत ठीक नहीं थी। रात में उनकी हालत बिगड़ने की सूचना पर सीओ कर्नलगंज वीरेंद्र कुमार एसओ विजय प्रताप सिंह और एसडीएम मौके पर पहुंचे। पुलिस ने धीरज पांडेय और अनिलेश को अस्पताल ले जाने लगी तो छात्रों ने हंगामा शुरू कर दिया। छात्रनेता मानस शर्मा और छात्रों सिद्घार्थ सिंह, अभय सिंह, रवि प्रताप सिंह, शक्ति सिंह और सुधांशु गौरव त्रिपाठी की पुलिस से तीखी नोंकझोंक हुई। किसी तरह पुलिस ने दोनों छात्रों को उठाकर अस्पताल ले जाने सफल हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed