फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Students ended their lives in exam stress

परीक्षा के तनाव में छात्रा ने जान दी

Fri, 18 Mar 2016 02:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Fri, 18 Mar 2016 02:17 AM IST
विज्ञापन
Students ended their lives in exam stress
आत्महत्या
इलाहाबाद विश्वविद्यालय में बीए थर्ड ईयर की एक छात्रा ने बृहस्पतिवार को लॉज के कमरे की कुंडी अंदर से बंद कर फांसी लगा ली। दूध वाले के बुलाने पर दरवाजा नहीं खुला तो लोगों को शक हुआ। कर्नलगंज पुलिस के आने पर दरवाजा तोड़ा गया। अंदर छात्रा का शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। बताया जाता है कि छात्रा पिछले साल फेल हो गई। जिसके चलते वह काफी परेशान रहती थी। आशंका है कि तनाव में उसने ऐसा कदम उठाया है। 
विज्ञापन


रायबरेली के सलवन इलाके में कालू जबलपुर के रहने वाले जगतपाल दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करते हैं। उनके तीन बेटियों और एक बेटे में कंचन (22) बड़ी थी। वह इलाहाबाद विश्वविद्यालय में बीए की छात्रा थी। पहले वह शिवकुटी इलाके में किराए पर कमरा लेकर रहती थी। छह माह पहले  एलनगंज इलाके में एक विधायक के लॉज में किराए पर रहने लगी। जगतपाल रविवार को दिल्ली से आए। इस पर शनिवार को ही कंचन पिता से मिलने गांव गई थी।
विज्ञापन


सोमवार सुबह वह घर से लौटी थी। बृहस्पतिवार सुबह उसकी रूम पार्टनर कोचिंग चली गई। तब उसने कमरे की कुंडी अंदर से बंद कर नायलान की रस्सी से पंखे के चुल्ले से लटक जान दे दी। बगल के कमरे में रहने वालीं छात्राएं पहुंची और रोशनदान से झांका तो अंदर कंचन फंदे से लटकी थी। कर्नलगंज पुलिस ने पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घरवालों और शहर में रहने वाले रिश्तेदारों को सूचना दी। इंस्पेक्टर कर्नलगंज समीर सिंह ने बताया कि छात्रा पिछले साल परीक्षा में फेल हो गई थी। आशंका है कि इसी डिप्रेशन में ऐसा कदम उठाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed