फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   SSP accepts police default on lower level

एसएसपी ने स्वीकारी निचले स्तर पर पुलिस की चूक

Thu, 15 Feb 2018 02:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Thu, 15 Feb 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
SSP accepts police default on lower level
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
एलएलबी द्वितीय वर्ष के छात्र दिलीप कुमार सरोज की हत्या से लेकर मुख्य आरोपी की फरारी तक पुलिस की भूमिका सवालों के घेरे में रही है। छात्र की पिटाई के समय उसके साथियों ने कई बार डायल-100 पर पुलिस को घटना की सूचना दी थी लेकिन फोर्स नहीं पहुंची। इस घटना के वायरल हुए वीडियो में भी एक युवक यह कहते हुए सुना जा रहा है कि लगता है पुलिस इसके मरने तक नहीं आएगी। बवाल की खुफिया रिपोर्ट के बाद भी एसएसपी आकाश कुलहरि ने बुधवार को इस घटना के पीछे निचले स्तर पर पुलिस की लापरवाही स्वीकार की। इस पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है। इस मामले में जिम्मेदार पुलिस कर्मियों पर गाज गिर सकती है।
विज्ञापन


बीती नौ फरवरी की रात कर्नलगंज थानाक्षेत्र के कटरा मुहल्ले में स्थित कालिका रेस्टोरेंट में दो साथियों के साथ खाना खाने गए छात्र दिलीप कुमार सरोज की की टीटीई से विवाद के बाद रॉड-ईंट से जब पिटाई की जा रही थी, तब इस घटना की सूचना डायल-100 पर कई बार दी गई थी। कहा जा रहा है कि समय पर पुलिस पहुंचती तो छात्र की जान बचाई जा सकती थी लेकिन हर चौराहों पर तैनात रहने वाली डायल-100 की कार का पता नहीं चला। हत्यारोपी टीटीई के फरार होने के बाद गिरफ्तारी की मांग को लेकर छात्रों के सड़क पर उतरने और तोड़फोड़ करने की आशंका खुफिया विभाग ने जताई थी।
विज्ञापन


इतना ही नहीं खुफिया रिपोर्ट में यहां तक आगाह किया गया था कि जान गंवाने वाले छात्र के दलित होने की वजह से विपक्षी दल इसे देश-प्रदेश स्तर पर मुद्दा बना सकते हैं। फूलपुर उप चुनाव को देखते हुए सियासी दलों द्वारा इसे राजनीतिक रंग दिया जा सकता है। इसके बावजूद पुलिस नहीं जागी। नतीजा यह हुआ कि उग्र छात्रों ने बैंक रोड पर सिटी बस को आग के हवाले कर दिया। जगह-जगह तोड़फोड़ और बवाल से संगमनगरी सुलग उठी। एसएसपी ने माना है कि इस घटना में निचले स्तर पर लापरवाही बरती गई, वरना इतना बड़ा बखेड़ा न हुआ होता। अब इस मामले की जांच की जा रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


सुल्तानपुर बस अड्डे से गिरफ्तार किए गए दिलीप के हत्यारोपी टीटीई विजय शंकर को राजनीतिक संरक्षण होने की बातों से एसएसपी ने इंकार किया है। एसएसपी आकाश कुलहरि ने बताया कि एक पूर्व विधायक का नाम सामने आया था लेकिन अबतक की छानबीन से साफ हो गया है कि इस घटना के पीछे उनसे टीटीई का कनेक्शन नहीं था। पूर्व विधायक ने भी टीटीई को संरक्षण देने की बातों को निराधार बताया है। बीते मंगलवार को डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के प्रतापगढ़ स्थित दिलीप के गांव भुलसा थाना हथिगंवा में सरकारी मदद का चेक लेकर पहुंचने के बाद उसके पिता रामलाल ने हत्यारोपी को राजनीतिक संरक्षण दिए जाने की शिकायत की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed