फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Shopkeeper's bombing in Meja

मेजा में दुकानदार की बम मारकर हत्या

Wed, 08 Aug 2018 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Wed, 08 Aug 2018 01:41 AM IST
विज्ञापन
Shopkeeper's bombing in Meja
Bomb 2
मेजा रोड चौराहे पर मंगलवार की रात एक दुकानदार की बम मारकर हत्या कर दी गई। घटना के वक्त दुकान पर कोई ग्राहक नहीं था। पुलिस ने बम डिस्पोजल स्क्वायड को बुलवाया है। हमलावरों को किसी ने देखा नहीं। पुलिस का कहना है मामला रहस्यमय है। बम डिस्पोजल स्क्वायड की जांच से साफ होगा कि बम बाहर से मारा गया या फिर दुकान में ही कुछ हुआ।
विज्ञापन


लोटाढ़ गांव के रहने वाले बिनोद कुमार ओझा (45) ने मेजा रोड चौराहे पर घर बनवाया था। उसी के अगले हिस्से में उमेश मेडिकल स्टोर के नाम से दुकान खोली थी। मंगलवार की रात करीब आठ बजे वह दुकान पर बैठे थे। उसी उनपर बम से हमला कर दिया गया। बम उनके सीने के बाईं तरफ लगा और उस हिस्से के चीथड़े उड़ गए। बिनोद की मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोगों ने देखा तो वह दुकान की ओर दौड़े। अंदर बिनोद का शव देखा तो उनके घर पर सूचना दी। पिता शंभू नाथ ओझा तथा भाई अश्विनी और प्रमोद आदि लोग पहुंच गए। सीओ उमेश शर्मा और इंस्पेक्टर गजानंद चौबे भी फोर्स के साथ पहुंचे। घटना के समय वहां काफी चहल पहल थी। वहां मौजूद दुकानदारों से पूछताछ की गई। किसी ने हमलावर को नहीं देखा था। सबने यही कहा कि धमाके की आवाज सुनकर जब वे मौके पर पहुंचे तो वहां सिर्फ धुआं धुआं दिखा। कोई भी व्यक्ति भागते हुए नहीं दिखा। सीओ उमेश शर्मा ने बताया कि बिनोद की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। सीओ के मुताबिक बम डिस्पोजल स्क्वायड को बुलाया गया है।
विज्ञापन


पत्नी-बेटी गांव वाले घर में थी, परिवार में मचा हाहाकार
बेसिक शिक्षा विभाग के रिटायर्ड शिक्षक शंभू नाथ ओझा के तीन बेटों में बिनोद दूसरे नंबर पर थे। बिनोद का बेटा शुभम भदोही में लेखपाल है। पत्नी बेटी पैत्रिक गांव में लोटाढ़ में थीं। घटना के बारे में जानकारी हुई तो पूरा परिवार रोते बिलखते मेजा रोड पहुंच गया। किसी को कुछ समझ नहीं आ रहा था कि इतनी बड़ी घटना कैसे हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed