{"_id":"5af8904c4f1c1bd5408b511e","slug":"shooter-who-was-riding-on-a-bike-stolen-from-pratapgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतापगढ़ से चुराई गई बाइक पर सवार थे शूटर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रतापगढ़ से चुराई गई बाइक पर सवार थे शूटर
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Mon, 14 May 2018 01:23 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद क्राइम
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्नलगंज के मनमोहन पार्क के पास अधिवक्ता की हत्या के मामले में रविवार को पुलिस को अहम जानकारी मिली। पता चला कि हत्या के दौरान जिस बाइक पर शूटर सवार थे, वह प्रतापगढ़ से चुराई गई थी। पुलिस ने बाइक मालिक से संपर्क किया तो पता चला कि पिछले महीने ही उसकी बाइक चोरी हो गई थी। फिलहाल पुलिस की टीम जांच पड़ताल में जुटी है।
मनमोहन पार्क के पास 10 मई को सुबह 10 बजे रामबाग निवासी अधिवक्ता राजेश कुमार श्रीवास्तव की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना उस वक्त हुई जब वह बाइक से कचहरी जा रहे थे। अधिवक्ता को गोली मारने वाले दो बदमाश थे, जो काले रंग की पल्सर बाइक पर सवार थे। घटना के बाद से पुलिस शूटरों की तलाश में जुटी है लेकिन उनका कुछ सुराग हासिल नहीं हो सका है। इसी दौरान शनिवार को पुलिस को कर्नलगंज थाना क्षेत्र में एक काली रंग की पल्सर बाइक लावारिस हाल में पड़ी मिली। रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर जांच पड़ताल की गई तो पता चला कि बाइक प्रतापगढ़ निवासी लाल सिंह की है।
इसके बाद शनिवार को पुलिस की एक टीम प्रतापगढ़ पहुंची। हालांकि जब लाल सिंह से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि उसकी बाइक पिछले महीने ही चोरी हो गई है। पुलिस इस बात की जानकारी जुटाने में लगी है कि बाइक कहां से चोरी हुई। यह भी पता लगाया जा रहा है कि बाइक जहां से चोरी हुई, वहां कोई सीसीटीवी कैमरा लगा था या नहीं। पुलिस का मानना है कि हो सकता है कि वहां कोई सीसीटीवी कैमरा लगा हो, जिसमें बाइक चुराने वालों की तस्वीर कैद हो। अगर बाइक चोरों का पता चल जाए तो इससे हत्यारों तक पहुंचने का एक रास्ता मिल सकता है। इंस्पेक्टर कर्नलगंज सत्येंद्र सिंह ने बताया कि बाइक के बारे में पता लगाया गया तो पता चला कि वह चोरी की है। फिलहाल और जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस को एक और चौंकाने वाली जानकारी यह मिली है कि जिस जगह से चुराई गई बाइक पर सवार होकर अधिवक्ता राजेश की हत्या की गई, वह मूल रूप से वहीं से संबंधित है। कर्नलगंज पुलिस का कहना है कि अधिवक्ता राजेश मूल रूप से प्रतापगढ़ के नगरापट्टी के रहने वाले हैं। हालांकि अब तक जानकारी यही है कि पिछले कई सालों से वह शहर में ही रह रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जांच पड़ताल की जा रही है।
उधर रविवार रात एक बार फिर कप्तान नितिन तिवारी निरीक्षण के लिए घटनास्थल पर पहुंचे। उनके साथ एसपी सिटी सिद्धार्थशंकर मीणा भी थे। दोनों अफसरों ने बारीकी से एक-एक चीजों का निरीक्षण किया। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली।