फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   shami murder

कातिल पकड़ से दूर, भीड़ ने घेरा थाना

Wed, 22 Mar 2017 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद Updated Wed, 22 Mar 2017 01:00 AM IST
विज्ञापन
shami murder
क्राइम
पूर्व ब्लाक प्रमुख मोहम्मद शमी की हत्या में तीसरे रोज भी कातिलों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी। नामजद तीनों आरोपी फरार हैं। पुलिस ने कई जगह दबिश दी। ज्यादातर दुकानें मंगलवार को भी बंद रहीं। चौतरफा पुलिस और रैपिड एक्शन फोर्स की मुस्तैदी के बीच शमी के घर पर रिश्तेदारों और नेताओं की आवाजाही लगी रही। गुस्साए लोगों और परिजनों ने मंगलवार शाम मऊआइमा थाने का घेराव किया और चेतावनी दी कि बुधवार शाम तक कातिल नहीं पकड़े गए तो वे सड़क पर उतर सकते हैं। इस बीच जांच कर रही पुलिस टीमों ने कई जगह छापेमारी कर कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की और फिर छोड़ दिया। इसी क्रम में सूबे के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने मो. शमी के घर पर फोन कर परिजनों को सांत्वना दी और कहा कि कातिलों की गिरफ्तारी के लिए वे मुख्यमंत्री से बात करेंगे।
विज्ञापन


रविवार रात हुए मोहम्मद शमी हत्याकांड ने पुलिस को उलझा दिया है। वह ढाबा पर भोजन के बाद घर के सामने फारच्यूनर से उतरे तभी दो-तीन बदमाशों ने करीब से आकर उन पर गोलियों की बौछार कर दी थी। बेटे इम्तियाज ने मौजूदा ब्लाक प्रमुख सुधीर मौर्या, जिला पंचायत सदस्य शिप्रा यादव के पति अभिषेक यादव तथा शमी के गांव दुबाही में रहने वाले जाबिर के खिलाफ कत्ल का केस लिखाया। इम्तियाज ने एफआईआर में लिखा है कि उसके सामने उन तीनों ने एक अज्ञात व्यक्ति के साथ आकर शमी पर फायरिंग की और भाग गए। पुलिस ने छापेमारी की लेकिन तीनों आरोपी फरार हैं। जांच के  लिए गठित पुलिस टीमों ने नामजद आरोपियों के अलावा दूसरे पहलू पर भी छानबीन की लेकिन अभी कोई ठोस जानकारी हाथ नहीं लगी है। मंगलवार को भी मऊआइमा में सुल्तानपुर खास बाजार आंशिकरूप से बंद रहा। चौतरफा पुलिस, पीएसी, आरएएफ की टुकड़ियां गश्त करती रहीं। शमी के घर के बाहर फोर्स मुस्तैद रही। दोनों आरोपियो के घर पर पुलिस नजर रखे है।
विज्ञापन


तीसरे रोज भी कातिलों की गिरफ्तारी नहीं होने से गुस्साए परिजन और सैकड़ों स्थानीय लोगों ने मंगलवार शाम करीब पांच बजे मऊआइमा थाने का घेराव किया। शमी के पुत्र इम्तियाज, रिश्तेदार कमरूल, फारूख, प्रधान अब्दुल वाहिद उर्फ बचऊ, पूर्व प्रधान छेदी आदि ने थाने में मौजूद सीओ सोरांव आलोक शर्मा से कहा कि पुलिस ढिलाई बरत रही वरना अब तक कातिल पकड़े जाते। अगर बुधवार शाम तक गिरफ्तारी नहीं होती है तो फिर इलाके के लोग उग्र प्रदर्शन के लिए विवश हो जाएंगे। परिवार के लोगों ने थाना परिसर में आत्मदाह की भी चेतावनी दी। करीब सवा घंटे तक पुलिस के प्रति नाराजगी जताने के बाद लोग थाने से लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed