फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Shadow of the Varanasi incident, seen on CM tour

सीएम के दौरे पर दिखी वाराणसी हादसे की छाया

Sun, 20 May 2018 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sun, 20 May 2018 01:10 AM IST
विज्ञापन
Shadow of the Varanasi incident, seen on CM tour
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के माथे पर इलाहाबाद के दौरे के दौरान वाराणसी में हुए पुल हादसे को लेकर चिंता की लकीरें साफ दिखीं। उन्होंने हाईकोर्ट पानी टंकी के पास बन रहे फ्लाईओवर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा और ट्रैफिक की बाबत विस्तार से जानकारी ली। वाराणसी की घटना का जिक्र करते हुए उन्होंने मंडलायुक्त तथा सेतु निगम के अफसरों को जरूरी कदम उठाने की हिदायत दी।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर शनिवार को करीब एक बजे पुलिस लाइन में उतरा। वहां से उनका काफिला करियप्पा मार्ग होते हुए हाईकोर्ट पानी टंकी पहुंचा। उनके साथ उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह, नंद गोपाल गुप्ता नंदी भी ,महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी, सांसद विनोद सोनकर आदि  मौजूद रहे। मंडलायुक्त डॉ.आशीष कुमार गोयल, सेतु निगम के सतीश कुमार ने पुल के बारे में जानकारी दी। गाड़ी से उतरते ही मुख्यमंत्री ने पूछा कि सुरक्षा के सभी मानक पूरे किए जा रहे हैं या नहीं। ‘वाराणसी की घटना तो...।’ इस पर अफसरों ने बताने की कोशिश की कि  यहां सभी मानक पूरे किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


पुल निर्माण के दौरान ट्रैफिक डायवर्जन के सवाल पर मंडलायुक्त ने बताया कि  हाईकोर्ट का रास्ता रोक दिया गया है। इसके समानांतर नवाब युसूफ रोड जा रहा है। इसलिए यहां ट्रैफिक डायवर्जन को लेकर बहुत परेशानी नहीं है। मुख्यमंत्री ने पुल को क्रास करने पर रोक लगाने आदि के बारे में भी जानकारी ली। अफसरों ने पानी टंकी चौराहा पर लगे मानचित्र तथा फोटोग्राफ्स की मदद से बताने की कोशिश की कि यहां सबकुछ ठीक है और सभी मानक पूरे किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने घूमकर फ्लाईओवर निर्माण का जायजा लिया। अफसरों की ओर से लगातार दावा किए जाने के बावजूद मुख्यमंत्री सुरक्षा के सभी मानकों और पुल की गुणवत्ता को लेकर हिदायत देते रहे। इसके बाद नवाब युसूफ रोड होते हुए फायर ब्रिगेड चौराहा पहुंचे। वहां वह कुछ देर रुके, जहां एडीए के उपाध्यक्ष ने मानचित्र के माध्यम से कुंभ के मद्देनजर हो रहे कार्यों की जानकारी दी। इसके बाद हिंदू हास्टल चौराहा, बालसन चौराहा, कमला नेहरू अस्पताल होते हुए बख्शी बांध पहुंचे। इसके बाद संगम जाकर बड़े हनुमानजी के दर्शन किये।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाईकोर्ट पानी टंकी के पास बन रहे फ्लाई ओर के निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री के सामने अफसरों ने यह जताने की भी कोशिश की कि शहर में बन रहे चार अन्य निर्माणाधीन पुलों के पास भी सुरक्षा मानकों का ध्यान रखा गया है। अफसरों ने बताया कि हाईकोर्ट पुल का लक्ष्य के अनुरूप 58 फीसदी काम हो चुका है। अन्य पुलों का काम लक्ष्य से आगे चल रहा है।

तय रूट पर हुआ मुख्यमंत्री का औचक निरीक्षण
0 गाड़ी से लिया सड़क नवाब युसूफ रोड, बालसन आदि स्थानों पर हो रहे निर्माण कार्यों का जायजा
0 मुख्यमंत्री के आगमन से कुछ देर पहले युसूफ रोड पर डाला गया था डामर
इलाहाबाद। मुख्यमंत्री ने शनिवार को कुंभ के मद्देनजर हो रहे निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण किया। शुक्रवार देर रात तक कार्यक्रम भी बदलता रहा। हालांकि, यह कितना औचक था इसका अनुमान इससे भी लगाया जा सकता है कि निरीक्षण वाले स्थान और मार्ग सब कुछ पहले से तय थे। नवाब युसूफ रोड तथा अन्य मार्गों पर तो मुख्यमंत्री के आगमन से कुछ देर पहले पर तक डामर डाला गया। मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री तथा मंत्रियों एवं अन्य नेताओं ने भी वही देखा जो अफसरों ने दिखाया। मुख्यमंत्री तथा अन्य मंत्रियों को कहीं कोई खामी नहीं दिखी।
देर रात तक मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में फेरबदल होता रहा। पूर्व में तय कार्यक्रम के अनुसार पहले उन्हें दिन में 12  बजे आना था। फिर सर्किट हाउस में अखाड़ा परिषद की बैठक में शामिल होना था। इसके बाद निरीक्षण तथा बाघंबरी गद्दी मठ जाने का कार्यक्रम था लेकिन रात में कार्यक्रम बदल गया। इसके अनुसार उनका हेलीकॉप्टर तकरीबन एक बजे पुलिस लाइन में उतरा। वहां से तय कार्यक्रम के अनुसार हाईकोर्ट पानी टंकी पहुंचे। वहां फ्लाईओवर का निरीक्षण करने के बाद नवाब युसूफ रोड, फायर ब्रिगेड चौराहा, बालसन, हाशिमपुर रोड होते हुए बख्शी बांध पहुंचे। इस दौरान उन्होंने वाहन में से ही कुंभ के मद्देनजर हो रहे सड़क चौड़ीकरण के कार्यों की जानकारी ली। मुख्यमंत्री के स्वागत में महीनों से खुदे नवाब युसूफ रोड को बना दिया गया था। पुल के पास रखी सरिया, पाइप आदि को हटा दिया गया। बख्शी बांध, अल्लापुर आदि स्थानों पर भी सड़काें की मरम्मत करा दी गई थी।

सीएम करते रहे धूप से बचने की कोशिश
इलाहाबाद। जेठ की दुपहरी में निरीक्षण के दौरान अफसर तो पसीने में लथपथ तथा हलकान रहे ही मुख्यमंत्री भी कम परेशान नहीं हुए। वह लगातार अपने गमछे से सिर को ढकते और धूप की आड़ लेते रहे लेकिन राहत नहीं मिली। हाईकोर्ट से लेकर बख्शी बांध और संगम तक अफसर भी छाता की मदद से उन्हें धूप से बचाने की कोशिश करते रहे लेकिन वह नाकाफी रहा।

अच्छा काम कर रहे अफसर, न हो तबादला
इलाहाबाद। अखाड़ा परिषद की बैठक में कुंभ तक अफसरों का तबादला न किए जाने का मुद्दा भी उठा। परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र  गिरि ने कहा कि मेला से जुड़े अफसर अच्छा काम कर रहे हैं। उनका तबादला न किया जाए। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि तबादला नहीं होगा। और अच्छे अफसर भेजे जाएंगे।


कुंभ के दौरान नहीं लगेगा टोल टैक्स
इलाहाबाद। कुंभ-2019 के दौरान इलाहाबाद को जोड़ने वाले प्रमुख मार्गों पर टोल टैक्स नहीं लगेगा। अखाड़ा परिषद की बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसकी घोषणा की। संतों ने मांग रखी कि उज्जैन में कुंभ के दौरान टोल टैक्स नहीं लिया जाता है। उसी तरह से यहां भी आयोजन के दौरान दो महीने तक टोल टैक्स न लिया जाए। इस पर मुख्यमंत्री ने भी घोषणा की कि श्रद्धालुओं वाले मार्ग पर टोल नहीं लिया जाएग। इसके लिए जरूरी कदम उठाए जाएंगे। मुख्यमंत्री की इस घोषणा से श्रद्धालुओं तथा लोगों को टोल टैक्स से तो मुक्ति मिलेगी ही, नैनी आदि स्थानाें पर जाम से भी काफी हद तक राहत रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed