{"_id":"584ef5fc4f1c1b686f64a072","slug":"saraf-fugitive-criminal-arrested-in-abduction-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराफ अपहरण मामले में फरार अपराधी बंदी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सराफ अपहरण मामले में फरार अपराधी बंदी
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Tue, 13 Dec 2016 12:57 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सराफा कारोबारी पंकज महेंद्रू का फिरौती के लिए अपहरण करने के मामले में फरार पांच हजार रुपये के ईनामी अपराधी राकेश सिंह को पुलिस ने रविवार रात जीरो रोड बस अड्डे के पास पकड़ लिया। उसे कोर्ट के आदेश पर नैनी जेल भेज दिया गया है।
अशोक नगर में ऑकलैंड निवासी पंकज महेंद्रू पिछले साल पांच सितंबर को बादशाही मंडी स्थित दुकान से घर लौट रहे थे तभी बदमाशों ने उन्हें अगवा कर लिया था। पुलिस ने उन्हें फतेहपुर के असोथर में बरामद कर विकल्प श्रीवास्तव, सच्चिदानंद यादव, महेद्र यादव, चंद्रमोहन यादव को गिरफ्तार किया था।
बरेली जेल में बंद डॉन बबलू के इशारे पर यह वारदात की गई थी। एसपी सिटी विपिन टाडा ने बताया कि फतेहपुर में असोथर इलाके का राकेश सिंह तब से फरार था। उस पर पांच हजार रुपये का ईनाम घोषित किया गया था। स्वाट टीम की मदद से कोतवाली पुलिस ने राकेश सिंह को रविवार रात जीरो रोड बस अड्डे के पास दबोच लिया। उसने गुनाह कुबूल लिया। उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।