फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Rs. 3 crore for the demand from the doctor

डाक्टर से मांगी तीन करोड़ की रंगदारी

Sun, 24 Dec 2017 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sun, 24 Dec 2017 01:25 AM IST
विज्ञापन
Rs. 3 crore for the demand from the doctor
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
कर्नलगंज थाना क्षेत्र में कचहरी रोड पर स्थित गंगा मेमोरियल हास्पिटल के डाक्टर ओपी गुप्ता के बेटे मनीष प्रकाश को मोबाइल फोन से तीन करोड़ की रंगदारी मांगी गई है। मनीष गुड़गांव में रहते हैं। मनीष को धमकी दी गई है कि अगर रुपये न मिले तो पिता डा. ओपी गुप्ता और मां को मार दिया जाएगा। डा. गुप्ता ने कर्नलगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। डा. गुप्ता का आरोप है कि आरोपियों से उनका करोड़ों की जमीन का विवाद चल रहा है।
विज्ञापन


कचहरी रोड पर डा. ओपी गुप्ता का गंगा मेमोरियल हास्पिटल है। उनके बेटे डा. मनीष प्रकाश गुड़गांव स्थित एक हास्पिटल में कार्यरत हैं। तीन दिन पहले मनीष के मोबाइल पर कॉल आई कि तीन करोड़ रुपये दे दो नहीं तो पिता डा. ओपी गुप्ता और मां को मार दिया जाएगा। मनीष के मोबाइल पर एक बार नहीं पांच बार दो नंबरों से कॉल आए। इसके बाद डा. ओपी गुप्ता ने पुलिस को सूचना दी। कर्नलगंज थाने में उनकी तहरीर पर विवेक भंडारी और कलीम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई।
विज्ञापन


एफआईआर के मुताबिक डा. गुप्ता का तेज बहादुर सप्रू रोड पर करोड़ों की जमीन को लेकर कुछ लोगों से विवाद चल रहा है। मामले में डा. गुप्ता ने पहले भी रिपोर्ट दर्ज कराई थी जिसमें कुछ लोग गिरफ्तार भी हुए थे। इसी मामले में उन पर मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा है। वे धमकी दे रहे हैं कि मुकदमा भी वापस करो और तीन करोड़ रुपये भी दो नहीं तो जान से मार देंगे। प्रभारी इंस्पेक्टर कर्नलगंज संतोष शर्मा ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। मोबाइल नंबरों को सर्विलांस पर लगाया गया है। जिनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है, उनके बारे में जानकारी इकट्ठी की जा रही है। इस मामले में क्राइम ब्रांच को भी लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed