{"_id":"453b62894b55d59aa654f96f52992852","slug":"retired-deputy-superintendent-of-police-of-the-theft-of-millions-of-home-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिटायर डिप्टी एसपी के घर लाखों की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रिटायर डिप्टी एसपी के घर लाखों की चोरी
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sun, 26 Jul 2015 01:37 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद। शिवकुटी के महावीरपुर कॉलोनी में रिटायर डिप्टी एसपी के घर से चोरों ने नगदी समेत लाखों के माल पर हाथ साफ कर दिया। खिड़की का ग्रिल काटकर पीछे के रास्ते शुक्रवार रात चोर घर के अंदर दाखिल हुए। स्टोर रूम से होकर कमरों तक पहुंच गए। घर में सो रहे डिप्टी एसपी के घरवालों को पता भी नहीं चला और चोर आलमारी का लॉकर तोड़कर साढ़े छह किलो ग्राम चांदी और 44 हजार रुपये नगद उठा ले गए। सुबह कमरे का ताला टूटा देख घर में खलबली मच गई। चोरी की खबर पाकर मोहल्ले वाले भी जुट गए। शिवकुटी और फील्ड यूनिट की टीम छानबीन कर रही है।
महावीरपुरी कॉलोनी के रहने वाले राजमणि मिश्र रिटायर डिप्टी एसपी हैं। रात में घरवाले अपने कमरे में सो रहे थे। इसी बीच चोर पीछे के रास्ते से स्टोर रूम की खिड़की का ग्रिल काटकर अंदर दाखिल हो गए। स्टोर रूम से उस कमरे तक पहुंच गए। जिस कमरे में आलमारी रखी हुई थी। डिप्टी एसपी के घरवाले सोते रहे और चोर आलमारी का लॉकर तोड़कर साढ़े छह किलो चांदी के जेवर और नगदी उठा ले गए। सुबह जब घरवालों की नींद खुली तो आलमारी का ताला टूटा देख सन्न रह गए। स्टोर रूम में गए तो खिड़की खुली देख माजरा समझ में आया। तब शिवकुटी पुलिस को सूचना दी। पुलिस तहरीर पर रिपोर्ट लिखकर जांच कर रही है।