फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Purushottam carefully averted Incident

रेलकर्मियों की सतर्कता से टला पुरुषोत्तम का हादसा

Fri, 23 Jan 2015 12:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद Updated Fri, 23 Jan 2015 12:55 AM IST
विज्ञापन
Purushottam carefully averted Incident
इलाहाबाद। रेलकर्मियों की सतर्कता से बृहस्पतिवार को पुरुषोत्तम एक्सप्रेस दुर्घटना का शिकार होने से बच गई। ट्रेन के पेंट्रीकार की क्वाल स्प्रिंग टूटी हुई मिली। इसके कारण इलाहाबाद जंक्शन पर ट्रेन का पेंट्रीकार काटकर निकाला गया। इसके चक्कर में ट्रेन पूरे तीन घंटे तक जंक्शन के तीन नंबर प्लेटफार्म पर खड़ी रही। इससे ऊबे यात्रियों ने हंगामा भी काटा। दूसरी ओर रेलवे ने गाड़ी के यात्रियों को कानपुर में भोजन दिए।
विज्ञापन


21 जनवरी की शाम को जंक्शन पहुंचने वाली गाड़ी संख्या 12801 पुरी-नई दिल्ली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस बृहस्पतिवार की दोपहर में करीब 12.45 बजे आउटर से यार्ड में घुसी। रफ्तार कम होने के कारण हट में बैठकर ट्रेनों के रोलिंग की जांच करने वाले कर्मचारियों को पेंट्रीकार के एक पहिए की क्वाल स्प्रिंग में कुछ गड़बड़ दिखी। कर्मचारियों ने फौरन इसकी सूचना स्टेशन पर दी तो टीएक्सआर से जुड़े कर्मचारियों ने दोपहर 12.50 बजे गाड़ी प्लेटफार्म पर लगते ही पड़ताल शुरू कर दी। जांच के दौरान स्प्रिंग टूटी मिली।
विज्ञापन


रेल कर्मियों ने आशंका जताई कि इससे हादसा हो सकता है। स्प्रिंग के फंसने से बोगी पटरी से उतर सकती है या रगड़ खाने से आग लग सकती है। इस पर पेंट्रीकार को डैमेज में रिकार्ड कर दिया गया। सो, पेंट्रीकार को ट्रेन से अलग करने का फैसला लिया गया। शंटिंग इंजन लगाकर ट्रेन के कोचों को अलग किया गया। पेंट्रीकार को अलग कर हटाए गए कोचों को दुबारा ट्रेन में जोड़ा गया। कोचों को आगे-पीछे करने, काटने और जोड़ने में करीब तीन घंटे लग गए। ट्रेन अपराह्न 15.40 बजे जंक्शन से रवाना की जा सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीएक्सआर कर्मचारियों की सतर्कता से हादसा बच गया। क्वाल स्प्रिंग को फौरन दुरुस्त करना संभव नहीं था। इसलिए पेंट्रीकार को काटकर अलग किया गया। यात्रियों की सुविधा के लिए कानपुर में भोजन के पैकेट ट्रेन में चढ़ाए गए।
नवीन बाबू
सीपीआरओ, एनसीआर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed