{"_id":"585ed37e4f1c1b2e4ee3bf20","slug":"punk-harvested-organically-and-refused-to-pay-taxes-firing","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुंडा टैक्स देने से मना किया तो काटा बवाल, फायरिंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गुंडा टैक्स देने से मना किया तो काटा बवाल, फायरिंग
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sun, 25 Dec 2016 01:40 AM IST
विज्ञापन
toll tax
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिवकुटी इलाके में शनिवार रात गुंडा टैक्स देने से मना करने पर एक दर्जन युवकों ने एक मकान में घुसकर बवाल काटा। महिलाओं से मारपीट और बदसलूकी के साथ तोड़फोड़ का विरोध करने पर फायरिंग कर दहशत फैला दी। हमलावरों ने गुंडा टैक्स नहीं देने पर जान से मारने की धमकी भी दी है।
शिवकुटी की रहने वाली ऊषा देवी का आरोप है कि शनिवार को स्वराज नगर का मोहित पासी, भोंदू, विक्की निवासी स्वराज नगर समेत दस लोग लाठी,डंडे और असलहा लेकर उनके घर में घुस आए। गुंडा टैक्स मांग रहे लोगों का विरोध करने पर हमलावरों ने बदसलूकी की और घर में तोड़फोड़ कर दी। हमलावरों ने जान से मारने की धमकी दी। ऊषा की शिकायत पर शिवकुटी पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रभारी थानाध्यक्ष शिवकुटी के मुताबिक जमीन के विवाद का मामला है। रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।