फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Psycho Killers killed two more workers

साइको किलर्स ने दो और मजदूरों की हत्या की

Thu, 05 Jul 2018 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Thu, 05 Jul 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
Psycho Killers killed two more workers
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
शहर में घूम रहे साइको किलर्स ने मंगलवार की रात दो और मजदूरों की हत्या कर दी। मंगलवार की सुबह दोनों की रक्तरंजित लाशें कीडगंज थाना क्षेत्र स्थित बाई का बाग दुर्गा पूजा पार्क में पड़ी थीं। दोनों की गला रेतकर हत्या की गई थी। देर रात तक उनकी शिनाख्त नहीं हुई। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज में पांच संदिग्ध दिखे हैं। इसी के आधार पर जांच चल रही है। इसके पहले 30 मार्च को दारागंज में बख्शी बांध पर भी दो मजदूरों की हत्या कर उन्हें जला दिया गया था। उन दोनों की भी शिनाख्त आज तक नहीं हो पाई है।  
विज्ञापन


बाई का बाग दुर्गा पूजा पार्क में बुधवार तड़के जब लोग टहलने पहुंचे तो दंग रह गए। दो लोगों की लाशें पड़ी थीं। एक की उम्र तकरीबन 30 साल और दूसरे की 50 वर्ष की लग रही थी। दोनों का गला किसी धारदार हथियार से रेता गया था। एक लाश पार्क के अंदर मूर्ति के पास तो दूसरा शव कुछ दूर रेलिंग के पास पड़ा था। कीडगंज पुलिस मौके पर पहुंची। 30 साल वाले युवक के शरीर पर बनियान थी। 50 साल वाले अधेड़ ने शर्ट पैंट पहन रखी थी। उसकी जेब से भी कुछ नहीं मिला। इंस्पेक्टर कीडगंज राजकुमार शर्मा ने बताया कि हुलिये और कपड़ों से दोनों मजदूर लग रहे थे। शिनाख्त न होने पर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। सीसीटीवी फुटेज में पांच संदिग्ध दिखे हैं। उनकी तलाश की जा रही है। हत्या की जांच कर रही पुलिस को समझ नहीं आ रहा है कि आखिर कोई मजदूरों को क्यों मारेगा? जांच कर टीमें इस एंगल पर भी विचार कर रही है कि कहीं यह साइको किलर्स का तो काम नहीं।
विज्ञापन


जिस नृशंस तरीके से दारागंज में दो मजदूरों को मारकर जिंदा जलाया गया फिर उनकी शिनाख्त के सभी निशान इस तरह से मिटाए गए कि आज तक पुलिस दोनों की शिनाख्त नहीं कर पाई है। ठीक इसी तरह दुर्गा पूजा पार्क में भी कातिलों ने लाशों के पास से शिनाख्त का कोई भी निशान नहीं छोड़ा है। एसएसपी नितिन तिवारी ने बताया कि पुलिस का पहला प्रयास है कि दोनों शवों की शिनाख्त हो जाय। दोनों की फोटो लेकर आस पास जितने भी लेबर चौराहे हैं, सब जगह उनकी तस्वीरें दिखाई गईं। कोई भी उन्हें पहचान नहीं पाया। इस बात की संभावना भी है कि दोनों ट्रक या ट्रैक्टर ड्राइवर हों। रामबाग में तमाम जगह इस संबंध में भी पूछताछ की गई लेकिन पहचान नहीं हो पाई। सीसीटीवी फुटेज में दिखे संदिग्ध युवकों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed