फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Police went to the official pistol shot , wounded soldier

दरोगा की सरकारी पिस्टल से चली गोली, सिपाही जख्मी

Thu, 12 Feb 2015 11:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Thu, 12 Feb 2015 11:42 PM IST
विज्ञापन
Police went to the official pistol shot , wounded soldier
 शिवकुटी थाने में मंगलवार को आधी रात दरोगा सुरजीत सिंह की सरकारी पिस्टल से गोली चल गई। गोली थाने में मौजूद सिपाही धर्मेंद्र कुमार के पांव में लगी। सिपाही गिरकर तड़पने लगा तो आननफानन में उसे एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया। गोली निकालने के बाद सिपाही को रातों रात एंबुलेंस से वाराणसी स्थित उसके घर भिजवा दिया गया। रात में ही घटना की जानकारी एसएसपी दीपक कुमार को हुई तो उन्होंने लापरवाही पर दरोगा को निलंबित कर दिया। सिपाही की तहरीर पर दरोगा के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा भी दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन


घटना मंगलवार रात एक बजे के आसपास की बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक गोली गलती से चली। दरोगा सुरजीत सिंह सफाई करने के बाद मैगजीन को सरकारी पिस्टल में डाल रहे थे तभी गोली चल गई। पुलिस के कई अफसर भी रात में सिपाही को देखने के लिए एसआरएन अस्पताल पहुंचे थे। दरोगा सुरजीत सिंह की हाल ही में भर्ती हुई है। उसे अफसरों ने जमकर फटकर लगाई। शिवकुटी थाने की पुलिस पूरे मामले को दबाने की कोशिश करती रही। पहले तो थाने पर तैनात दरोगा, सिपाही घटना की जानकारी से ही इंकार करते रहे।
विज्ञापन


जब एसएसपी के निर्देश पर एफआईआर दर्ज कराई गई तो मामला खुला। एसओ शिवकुटी संतोष कुमार शर्मा ने बताया कि गोली गलती से चली थी। सिपाही ने प्राथमिक उपचार के बाद अपने घर वाराणसी जाने की इच्छा जताई थी। इसलिए उसको वहां भिजवा दिया गया। सिपाही को एक दिन वाराणसी के ही निजी अस्पताल में रखा गया। उसकी हालत में सुधार हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed