{"_id":"57aa45a04f1c1bf05dee4b6c","slug":"panic-bomb-outside-the-home-of-former-mp-from-betting","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व सांसद के घर के बाहर बम बाजी से दहशत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पूर्व सांसद के घर के बाहर बम बाजी से दहशत
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Wed, 10 Aug 2016 02:44 AM IST
विज्ञापन
bomb Threat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्लापुर के तिलकनगर मोहल्ले में रहने वाले पूर्व सांसद धर्मराज पटेल के घर के बाहर सोमवार को कुछ घंटे के अंतराल में दो बार बमबाजी की घटना से इलाके के लोग सहमे हुए हैं। बदमाशों ने सुबह दस बजे के आसपास एक बम पटख कर भाग निकले। धमाके की आवाज सुनकर लोग घरों से बाहर निकल आए लेकिन सड़क पर कोई नजर नहीं आया। शाम को लगभग छह बजे दोबारा सुबह जैसे ही धमाके की गूंज सुनकर लोग सहम गए। मामले की सूचना जार्जटाउन पुलिस को दी। पुलिस अज्ञात में मुकदमा लिखकर छानबीन कर रही है।
सपा नेता और पूर्व सांसद धर्मराज पटेल अल्लापुर के तिलकनगर मोहल्ले में रहते हैं। उन्होंने बताया कि सुबह लगभग दस बजे वह घर पर थे। तभी बाहर तेज धमाके की आवाज सुनकर बाहर निकले तो सड़क पर कोई नजर नहीं आया। बीच सड़क फोड़े गए बम के अवशेष बालू, सुतली और रिपिट पड़े हुए थे। आसपास के लोग भी अपने घर से बाहर निकल आए। लेकिन कोई भी नहीं जान पाया कि आखिर बम कहां से आया। उस समय तो लोगों ने किसी अराजक तत्व की शरारत समझ कर मामले को गंभीरता से नहीं लिया।
लेकिन रात में एक बार फिर उसी तरह बम पटखने के बाद बदमाश भाग निकला। उसे कोई देख नहीं पाया। दोबारा बमबाजी की घटना होने पर मामले की सूचना जार्जटाउन पुलिस को दी। तब चौकी प्रभारी अल्लापुर शुभनाथ साहनी मौके पर गए। पुलिस ने पूर्व सांसद की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पूर्व सांसद का आरोप है कि पुलिस मामले को गंभीरता से नहीं ले रही है। केवल रिपोर्ट लिखकर खानापूर्ति ही की गई।