फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   On the complaint of molestation in store arson

छेड़खानी की शिकायत पर दुकान में आगजनी

Wed, 26 Oct 2016 02:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Wed, 26 Oct 2016 02:29 AM IST
विज्ञापन
On the complaint of molestation in store arson
alligation of Molestation and assault on aap leader
सरायइनायत इलाके में  एक शोहदा दलित परिवार की लड़की के पीछे पड़ गया है। तीन रोज पहले दशहरा मेला से लौटते वक्त छेड़खानी के विरोध पर लड़की के भाई को पीटा गया था। थाने में शिकायत करने पर सोमवार रात लड़की के दादा की दुकान में आग लगा दी गई। पूरी दुकान और रखा माल जल गया। दुकान मालिक जलने से बचा। इस घटना की शिकायत पर भी पुलिस ने जांच की बात कहकर टाल दिया है।
विज्ञापन


इस लड़की से दो महीने पहले भी दूसरे समुदाय के युवक ने राह चलते छेड़खानी की थी। तब भी सरायइनायत थाने की पुलिस ने कुछ नहीं किया था। दोनों पक्षों में तब समझौता हो गया था। 22 अक्तूबर को हनुमानगंज के दशहरा मेले में भी लड़की से आरोपी युवक और उसके  साथियों ने खींचतान की। विरोध पर लड़की के भाई को सरेआम पीटा और जान से मारने की धमकी देते भाग गए। थाने में शिकायत की गई लेकिन आरोपी युवक को पकड़ा नही जा सका।
विज्ञापन


सोमवार रात लड़की का दादा अपनी फर्नीचर की दुकान में सोया था तभी उसमें आग लगा दी गई। लपटों और धुआं से नींद टूटी तो वह बाहर निकला। शोर मचाकर लोगों को जुटाने तक में दुकान धू-धूकर जलने लगी। आग बुझाए जाने तक करीब दो लाख रुपये का माल जल गया। थाने में तहरीर देकर दादा ने आरोप लगाया है कि शोहदे ने अपने परिजनों संग मिलकर उसे जिंदा जलाने की कोशिश की है।    
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed