{"_id":"573b75654f1c1b3e65ac749a","slug":"neck-fracture-was-the-manager-s-life","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्दन की हड्डी टूटने से गई थी मैनेजर की जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गर्दन की हड्डी टूटने से गई थी मैनेजर की जान
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Wed, 18 May 2016 02:01 AM IST
विज्ञापन
रास्ते के विवाद में गई महिला की जान
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गर्दन की हड्डी टूटने से कोल्ड स्टोरेज के मैनेजर फूलचंद्र की मौत हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह बात सामने आई है कि उसकी बेरहमी से पिटाई की गई। शरीर पर कई जगह जख्म के निशान मिले हैं। पोस्टमार्टम के बाद शव को फाफामऊ घाट पर ले गए और अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सोमवार शाम को फूलचंद्र की पीटकर हत्या कर दी गई थी। आरोप था कि समर्सिबल चोरी के आरोप में कोल्ड स्टोरेज के मालिकों ने इतना पीटा की उसकी मौत हो गई। मौत के बाद आरोपी शव छोड़कर भाग निकले। अनहोनी की खबर पर मैनेजर के परिजन और ग्रामीण जुट गए। बेरहमी से पीटकर हत्या से गांव के लोगों में खासा आक्रोश था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेना चाहा तो आरोपियों से जमकर नोकझोंक हुई। गांव वालों ने पुलिस को खदेड़ दिया। उनकी मांग थी कि पुलिस हत्या का मुकदमा लिखकर आरोपियों को गिरफ्तार करे, तभी शव को पोस्टमार्टम के लिए देंगे। शव को कब्जे में लेने के लिए पुलिस को घंटों मशक्कत करनी पड़ी।
देररात सपा विधायक अंसार अहमद मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों को समझा-बुझाकर मामला शंात कराया। तब जाकर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। होलागढ़ एसओ जेके रस्तोगी ने बताया कि मृतक के पत्नी की तहरीर पर अजय जायसवाल, टोनी बाबू, गोपाल और एक अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट लिखी गई है। छानबीन के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। उधर, गांव में चर्चा थी कि कोल्ड स्टोरेज मालिकों ने मृतक के परिवार को दस लाख रुपये मुआवजा देकर मामले को रफा-दफा करने की बात कही है।