दस डिग्री से नीचे आया पारा, दो की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शनिवार को न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो शुक्रवार के मुकाबले 0.5 डिग्री कम रहा। दिन में धूप निकली लेकिन ठंडी हवाओं ने राहत नहीं लेने दी। हालांकि 24 घंटे में अधिकतम तापमान में तकरीबन एक डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम पारा 25.2 डिग्री रहा लेकिन शाम होते ही शहर में धुंध छा गई और ठंड ने तेजी से पलटवार किया। ठंड लगने से फूलपुर में दो किसानों की जान चली गई। पहली घटना फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के रामपुर गांव की है।
यहां के रहने वाले सीताराम (60) शुक्रवार रात गेहूं की फसल की सिंचाई करने गए थे। अचानक तेज ठंड लगी तो घर पहुंचे लेकिन परिजन जब तक उन्हें इलाज के लिए लेकर जाते उन्होंने दम तोड़ दिया। दूसरी घटना सरायममरेज थाना क्षेत्र के सरायआलम गांव की है। गांव के विजय बहादुर गुप्ता (35) पुत्र पुरुषोत्तम कटहरा बाजार से सामान खरीदकर घर लौटे तो उन्हें कंपकंपी लगी। परिजन इलाज के लिए उन्हें अस्पताल ले गए, जहां उनकी मौत हो गई।