फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Merchant's daughter killed herself, shot dead

व्यापारी की बेटी ने खुद को मारी गोली, मौत

Fri, 19 Oct 2018 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Updated Fri, 19 Oct 2018 01:34 AM IST
विज्ञापन
Merchant's daughter killed herself, shot dead
प्रयागराज - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
कोतवाली में लक्ष्मण मार्केट के पास रहने वाले व्यापारी की बेटी ने खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया। गोली चलने की आवाज सुनकर अगल-बगल के कमरों में मौजूद घरवाले पहुंचे तो बेटी की खून से लथपथ लाश देखकर उनकी चीख निकल गई। सूचना पर पुलिस पहुंची और जांच-पड़ताल के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र में लक्ष्मण मार्केट के पास तीन मंजिला कैलाश मार्केट स्थित है। इसके मालिक प्रदीप केसरवानी हैं। उनके दो भाई दिलीप व संदीप हैं और उनका भी परिवार इसी तीन मंजिला भवन में रहता है। प्रदीप की तीन बेटियां व एक बेटा अमन है। बेटियों में सोनी दूसरे नंबर पर थी। उसकी पहली शादी खुल्दाबाद में में ही हुई थी लेकिन रिश्ता लंबे समय तक नहीं चल सका। पहले पति से तलाक के बाद उसकी दूसरी शादी कोटा राजस्थान में रहने वाले शिवम शुभम से हुई। हालांकि कुछ दिनों बाद ही दोनों के बीच विवाद होने लगा जिस पर सोनी मायके चली आई।
विज्ञापन


2014 से वह यहीं रह रही थी। बृहस्पतिवार शाम घर के सभी लोग अपने-अपने काम में व्यस्त थे। इसी दौरान प्रदीप के कमरे से गोली चलने की आवाज आई। घर के लोग भागते हुए पहुंचे तो देखा कि कमरा भीतर से बंद था। घरवालों ने कई बार आवाज दी लेकिन भीतर से कोई जवाब नहीं मिला। किसी तरह दरवाजा खोलकर परिजन कमरे के भीतर पहुंचे तो वहां का नजारा देखकर उनकी चीख निकल गई। वहां सोनी की खून से लथपथ लाश पड़ी हुई थी। साथ ही पास में ही प्रदीप की लाइसेंसी रिवॉल्वर भी मिली। गोली कनपटी पर लगी थी। कमरे का नजारा देखकर घरवालों में चीखपुकार मच गई। सूचना पर पुलिस भी पहुंची और जांच पड़ताल के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्र्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली इंस्पेक्टर का कहना है कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि जांच पड़ताल में यह बात भी सामने आई है कि मृतका का अपने दूसरे पति से तलाक का मुकदमा चल रहा था। पति से न बनने के कारण ही वह लंबे समय से मायके में रह रही थी। हालांकि घरवालों ने तहरीर देकर बताया है कि सोनी मानसिक रूप से बीमार थी और उसका मौजूदा समय में इलाज भी चल रहा था। उधर मौके पर जुटे लोगों में इस बात की भी चर्चा रही कि तनाव के चलते उसने आत्मघाती कदम उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed