फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Meja mound collapsed in the death of a young man, two injured

मेजा में टीला ढहने से एक युवक की मौत, दो जख्मी 

Sat, 29 Oct 2016 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sat, 29 Oct 2016 01:30 AM IST
विज्ञापन
Meja mound collapsed in the death of a young man, two injured
रास्ते के विवाद में गई महिला की जान - फोटो : demo pic
मेजा के ओनऊर गांव में शुक्रवार शाम को टीला ढहने से तीन लोग मलवे में दब गए। एक की मौत हो गई जबकि दो गंभीर रूप से जख्मी हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद जख्मियों को शहर स्थिति अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घर में कोहराम मचा हुआ है। दीवाली के त्योहार के मद्देनजर घरों में चल रही साफ-सफाई को लेकर ओनऊर गांव के नचकऊ भारतीया का बेटा मुकेश (15), भोला भारतीया का बेटा रमेश (11) और पंचम पाल का बेटा संदीप (18) तीनों घर से कुछ दूरी पर स्थित टीले के पास मिट्टी (पोतनी) निकालने गए थे। मिट्टी निकाल ही रहे थे कि टीला ढह गया। जिसमें तीनों लोग मलवे में दब गए।
विज्ञापन


चीख पुकार सुन अगल-बगल से गुजर रहे लोगों ने मलवे को हटाया तो मुकेश (15) की मौत हो चुकी थी जबकि रमेश और संदीप कराह रहे थे। जख्मियों को तत्काल रामनगर सीएचसी ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद शहर रेफर कर दिया गया। उधर, मृतक मुकेश के घर पर हादसे की सूचना पहुंची तो कोहराम मच गया। बदहवास हालात में मौके पर पहुंचे परिजन लाश घर ले आए और देर शाम अंतिम संस्कार कर दिए। मुकेश पांच भाइयों में तीसरे नंबर का था। जो गांव के बाल विद्या मंदिर में कक्षा आठवीं में पढ़ता था। वह काफी होनहार था। मां सीता देवी का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed