फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Maoist kidnapped in Maaja, found dead in rhythm

मेजा में अपहृत मासूम की हत्या, ताल में मिला शव

Sun, 09 Jul 2017 01:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sun, 09 Jul 2017 01:49 AM IST
विज्ञापन
Maoist kidnapped in Maaja, found dead in rhythm
रास्ते के विवाद में गई महिला की जान - फोटो : demo pic
मेजा के सोनाई गांव में दो दिन पहले अपहृत मासूम की हत्या कर दी गई। शनिवार सुबह उसका घर के पास ही एक ताल में उसका शव उतराते मिला तो हड़कंप मच गया। उसके पैर उसी के पैंट से बंधे हुए थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण डूबना बताया गया है। पुलिस इसे हादसा मान रही है जबकि घर वालों का आरोप है कि उसकी हत्या की गई है।
विज्ञापन


सोनाई गांव के रहने वाले दरोगा पटेल किसान हैं। गुरुवार की सुबह करीब साढ़े दस बजे उनका बेटा अनुराग (10) घर से निकला तो लौटा नहीं। दो घंटे तक जब वह नहीं दिखा तो घर वाले ढूंढने लगे। कहीं से कोई सुराग नहीं मिला। दिन में दोस्तों रिश्तेदारों के घर ढूंढने के बाद दरोगा ने शुक्रवार को मेजा थाने में अपहरण की रिपोर्ट दर्ज करा दी। सिपाहियों ने जाकर गांव में तहकीकात की लेकिन कुछ पता नहीं चला। शनिवार की सुबह कुछ ग्रामीणों ने देखा कि घर से तकरीबन 100 मीटर दूर ताल में अनुराग का शव उतरा रहा था। दरोगा को पता चला तो भागते हुए वह पहुंचा। शव बाहर निकाला गया। गांव वालों का कहना है कि अनुराग के पैर उसके ही पैंट से बंधे हुए थे।  परिवार में कोहराम मच गया। बेटे का शव देखकर मां रेखा देवी बेहोश हो गईं।
विज्ञापन


सूचना पर मेजा और खीरी थानों की फोर्स मौके पर पहुंची। गांव में काफी भीड़ लग गई थी। एसओ संदीप तिवारी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पिता दरोगा पटेल का आरोप था कि उनके बेटे की हत्या कर शव फेंक दिया गया है। एसओ संदीप तिवारी का कहना था कि प्रथम दृष्टया में मामला हादसा लग रहा है लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद घर वाले जैसे चाहेंगे, एफआईआर दर्ज कर ली जाएगी। हालांकि उन्होंने शव को देखा है, कहीं कोई चोट के निशान नहीं हैं। जहां उसकी बाडी मिली है, उस स्थान पर बड़ा गड्ढा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


10 साल के अनुराग का शव देखकर मां रेखा देवी लिपट कर होने लगी। उसकी चीखें सुनकर गांव वाले भी रो रहे थे। पिता दरोगा के भी आंसू नहीं रुक रहे थे। वह बस एक ही रट लगाए थे कि उनके बेटे को मार डाला गया। अनुराग तीन भाई बहनों में दूसरे नंबर पर था। बड़ी बहन रोली 13 साल की है, छोटा सनी सात साल का है। अनुराग समर्पण एकेडमी भरोरी में कक्षा तीन का छात्र था। गुरुवार को वह स्कूल नहीं गया था। जब वह घर से निकला तो परिवार वालों ने यही सोचा कि आस पास कहीं खेल रहा है।


मासूमों पर इन दिनों आफत आई हुई है। अभी उतरांव के जलालपुर गांव में रिश्ते की चाची द्वारा तीन साल के मासूम की हत्या का मामला ठंडा भी नहीं हुआ था कि मेजा में भी घटना हो गई। हालांकि पुलिस ने जलालपुर वाली घटना का खुलासा करते हुए कातिल चाची और उसके सहयोगियों को जेल भेज दिया लेकिन मेजा में अनुराग के हत्यारों का अभी कुछ पता नहीं चला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed