{"_id":"57f6b1af4f1c1b807f26fe50","slug":"lover-shoot","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमिका के कातिल ने गोली मारकर दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रेमिका के कातिल ने गोली मारकर दी जान
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Fri, 07 Oct 2016 02:02 AM IST
विज्ञापन
क्राइम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो दिन पहले प्रेमिका शैल कुमारी की गोली मारकर हत्या करने के बाद से फरार बीए के छात्र शैलेश कुमार ने भी बुधवार रात घर के भीतर आत्महत्या कर ली। खबर पाकर हंडिया थाने की पुलिस वहां पहुंची। युवक की लाश थी मगर परिवार का कोई भी व्यक्ति नहीं मिला।
सैदाबाद के निकट पूरे सूदी गांव निवासी दलित हीरालाल की बेटी शैल कुमारी (18) की मंगलवार सुबह घर के पीछे शौचालय में उसके प्रेमी शैलेश ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। वह अपने घर में दो बाइक जलाकर फरार हो गया था। शैलेश को उसके पिता, चाचा, चचेरे भाई समेत नामजद कर पुलिस खोज रही थी। शैलेश और शैल कुमारी के बीच करीब साल भर से प्रेम संबंध था। सोमवार को शैल कुमारी की सगाई किए जाने से बौखलाए शैलेश ने दूसरे रोज सुबह ही उसका कत्ल कर दिया। पुलिस ने बुधवार को शैलेश के चाचा राजमणि और चचेरे भाई ज्ञानेंद्र उर्फ विक्की को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
उसके पिता समेत बाकी परिजन घर छोड़कर भागे हुए हैं। हंडिया इंस्पेक्टर आरके सिंह का दावा है कि शैलेश के घर आने की संभावना थी इसलिए आसपास तीन सिपाहियों को मुस्तैद किया गया था। उन्हीं सिपाहियों ने रात करीब ढाई बजे फोन किया कि घर के भीतर से गोली चलने की आवाज आई है।
विज्ञापन
सूचना पर इंस्पेक्टर वहां पहुंचे। अंदर एक कमरे में फर्श पर बिछी चटाई पर शैलेश लहूलुहान पड़ा था। उसके माथे पर गोली धंसी थी। शैलेश के हाथ के पास 315 बोर का तमंचा पड़ा था। पुलिस ने सुबूत के तौर पर घटनास्थल की फोटोग्राफी कर ली। घर के किसी सदस्य के न आने पर पुलिस ने सुबह करीब आठ बजे शव को चीरघर भेज दिया। गांव के एक व्यक्ति से तहरीर लेकर सूचना दर्ज की गई।