{"_id":"57041f014f1c1bab38c811eb","slug":"love-sex-and-the-contractor-sued-over-fraud","type":"story","status":"publish","title_hn":"लव, सेक्स और धोखा में ठेकेदार पर मुकदमा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लव, सेक्स और धोखा में ठेकेदार पर मुकदमा
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Wed, 06 Apr 2016 02:02 AM IST
विज्ञापन
बच्ची के साथ रेप
- फोटो : डेमो फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के पॉश इलाके कैंट में लव, सेक्स और धोखे का एक मामला सामने आया है। पड़ोस में रहने वाली युवती को ठेकेदार ने पहले प्रेमजाल में फंसाया और फिर शादी का वादा कर शारीरिक संबंध बनाया। युवती गर्भवती हो गई तो ठेकेदार ने युवती को बरगलाकर गर्भपात करा दिया। गर्भपात के बाद ठेकेदार युवती से कन्नी काटने लगा और शादी से इंकार कर दिया। युवती के बार-बार शादी के लिए कहने पर ठेकेदार भड़क गया। उसने युवती को जान से मार डालने की धमकी दी। आखिरकार युवती कैंट थाने पहुुंची। युवती की शिकायत पर पुलिस रिपोर्ट लिखकर तफ्तीश कर रही है।
कैंट की रहने वाली बाइस वर्षीय युवती का आरोप है कि वह 12 साल की थी, तभी से पड़ोस में रहने वाला सुधीर कुमार बहला-फुसलाकर शारीरिक शोषण करने लगा। युवती के विरोध करने वह बालिग होने पर शादी कर लेने की बात करता रहा। इस दौरान उसने चार बार उसका गर्भपात कराया। कचहरी रोड के पास स्थित निजी अस्पताल के रिकार्ड में युवती ने अपना हस्ताक्षर किया लेकिन सुधीर अपना नाम सलीम लिखाता था।
आखिरी बार उसने फरवरी 2015 में गर्भपात कराया था। युवती मामले की शिकायत लेकर कैंट थाने पहुंची। युवती का आरोप है कि कैं ट थाने के एक दरोगा ने कहा कि सुधीर दो लाख रुपये दे रहा है। एक लाख रुपये तुम लेकर मुकदमा वापस ले लो। एक लाख रुपये मैं रख लूं। वह इसके लिए तैयार नहीं हुई। उसने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री और पुलिस अफसरों से की। तब कैंट पुलिस ने सोमवार को रिपोर्ट दर्ज कर ली। यिुवती का आरोप है कि आरोपी दबंग है और वह उसे मारकर यमुना नदी में फेंकने की धमकी दे रहा है। इंस्पेक्टर कैंट महेंद्र सिंह देव ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा लिखकर तलाश की जा रही है।