फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   LLB student shot dead

एलएलबी के छात्र की गोली मारकर हत्या

Sun, 29 Apr 2018 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sun, 29 Apr 2018 01:33 AM IST
विज्ञापन
LLB student shot dead
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
जार्जटाउन थाना क्षेत्र में सीएमपी डिग्री कालेज के पास एलएलबी के छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पैसों के लेन-देन को लेकर उसका पुराने दोस्त से विवाद हो गया था। इसी विवाद में उसे गोली मार दी गई। छात्र उसे लेकर निजी अस्पताल पहुंचे लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। घटना के बाद छात्रों की भारी भीड़ इकट्ठी हो गई। वे काफी आक्रोशित थे। मौके पर एसएसपी समेत कई थानों की फोर्स पहुंची थी। एहतियातन अस्पताल और सीएमपी कालेज के पास फोर्स तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन


उग्रसेनपुर, फूलपुर का रहने वाला सत्येंद्र प्रताप (23) सीएमपी डिग्री कालेज में एलएलबी प्रथम वर्ष का छात्र था। वह इन दिनों झूंसी में किराये का कमरा लेकर रह रहा था। कुछ महीने पहले अलोपीबाग स्थित एक लॉज में रहता था। यहीं पर उसकी दोस्ती सौरभ पंडित से हुई थी। इंस्पेक्टर जार्जटाउन संतोष शर्मा ने बताया कि सत्येंद्र और सौरभ के बीच खूब पटने लगी थी। सौरभ ने सत्येंद्र से कुछ रुपये उधार लिए थे। रुपये कितने थे, यह भी नहीं पता चल पाया है। इसके बाद सौरभ ने वह लॉज छोड़ दिया था। सत्येंद्र का फोन उठाना भी उसने बंद कर दिया था। शनिवार की रात सत्येंद्र ने सौरभ को बैरहना में देखा तो अपने दोस्त नीलेश को फोन कर बुला लिया। नीलेश बैरहना पहुंचा तो सत्येंद्र ने सौरभ को पकड़ लिया और उसे जबरन बाइक पर बिठा लिया। वह बाइक खुद चलाने लगा। बीच में सौरभ को बिठाया था। पीछे नीलेश बैठा था। सत्येंद्र उसे किसी दोस्त के घर ले जा रहा था, बाइक जैसे ही सीएमपी के आगे बढ़ी।
विज्ञापन


पहले मोड़ के पास सौरभ ने तमंचा निकाल लिया। नीलेश ने उसका हाथ पकड़ने की कोशिश की लेकिन उसने पीछे से ही सत्येंद्र को गोली मार दी। गाड़ी फिसली और तीनों गिर पड़े। इसके बाद सौरभ वहां से भाग निकला। नीलेश ने तुरंत फोन कर अपने दोस्तों को बुलाया। एक बाइक वाले को रोककर उसकी गाड़ी से वह उसे जार्जटाउन स्थित अस्पताल ले गया लेकिन डाक्टरों ने जवाब दे दिया। इसके बाद उसे एसआरएन अस्पताल फिर जीवन ज्योति, इसके बाद सरस्वती हास्पिटल ले जाया गया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल में बड़ी संख्या में लड़के इकट्ठा हो गए थे। वे काफी आक्रोशित थे। मौके से पर एसएसपी आकाश कुलहरि समेत कई अधिकारी पहुंच गए। लड़कों का रुख देखते हुए कई थानों की फोर्स को कॉल कर लिया गया। एसआरएन अस्पताल और सीएमपी के पास फोर्स लगा दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सत्येंद्र को जब गोली लगी तो वह गिर गया। उसने तुरंत अपने दोस्त नीलेश से कहा कि जल्द किसी अस्पताल ले चलो, नहीं तो मैं मर जाऊंगा। नीलेश भी बहुत घबरा गया था। उसने एक बाइक वाले को रोक सत्येंद्र को बाइक पर बिठाया और अस्पताल ले गया।


सत्येंद्र शनिवार की शाम पिता श्याम लाल और छोटे भाई के साथ झूंसी में कोई जमीन देखने गया था। इसके बाद वह घर गया। मम्मी और पापा उसे रोकते रहे कि रात में खाना खाकर जाए लेकिन वह नहीं माना और चला गया। छोटा भाई यही बात बता बता कर रो रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed