फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   LLB student beaten to death in Coma, stress

पिटाई से कोमा में गए एलएलबी के छात्र की मौत, तनाव

Mon, 12 Feb 2018 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Mon, 12 Feb 2018 01:25 AM IST
विज्ञापन
LLB student beaten to death in Coma, stress
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
कटरा के एक रेस्टोरेंट में गुंडई के शिकार हुए दलित छात्र दिलीप की रविवार सुबह 10 बजे मौत हो गई। शुक्रवार की रात मामूली विवाद पर उसे इतनी बेरहमी से मारा गया कि वह कोमा में चला गया था। मौत की खबर जैसे ही फैली छात्रों में तनाव भर गया और बवाल का अंदेशा होने लगा। रातभर शांत बैठी रही पुलिस ने आनन-फानन में गाजीपुर में तैनात टीटीई व रेस्टोरेंट केएक वेटर समेत चार लोगों चिह्नित किया और आसानी से मिल गए वेटर मुन्ना सिंह चौहान को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी टीटीई व उसकेदो अज्ञात साथियों की तलाश की जा रही है। प्रारंभिक जांच में लापरवाही की बात सामने आने पर कटरा चौकी इंचार्ज समेत तीन पुलिसवालों को सस्पेंड कर दिया गया है। मामले की जांच एसपी सिटी को सौंपी गई है। पीटकर छात्र की हत्या कर दिए जाने से छात्र संगठन भड़के हैं और बवाल का अंदेशा जताया जा रहा है। विपक्षी दलों ने भी आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


सलोरी केओमगायत्री नगर स्थित शुक्ला लॉज में रह रहे एडीसी कालेज में एलएलबी के छात्र दिलीप कुमार सरोज(21) को कटरा स्थित कालिका रेस्टोरेंट में शुक्रवार रात कुछ युवाओं के गुट ने पैर में ठोकर लगने के विवाद के बाद बेरहमी से पीटा था। सिर में गंभीर चोट लगने केकारण वह कोमा में चला गया। हमले में दिलीप केसाथ मौजूद रहे उसकेदोस्त सिद्धार्थ, समीर और प्रकाश को भी गंभीर चोटें आईं। रात में ही दिलीप को एसआरएन अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर देख शनिवार दोपहर परिजन उसे लेकर सिविल लाइंस स्थित एक निजी अस्पताल में पहुंचे। हालांकि उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ।
विज्ञापन


रविवार सुबह करीब 10 बजे उसकी सांसें थम गईं। दोपहर साढ़े तीन बजे केकरीब पोस्टमार्टम केबाद परिजन शव लेकर प्रतापगढ़स्थित अपने पैतृक आवास केलिए रवाना हो गए। देर शाम प्रेस कांफ्र्रेंस कर एसएसपी आकाश कुलहरि ने बताया कि मामले का मुख्य आरोपी गाजीपुर में तैनात टीटीई विजयशंकर सिंह है। जांच में पता चला है कि वह घटना वाली रात को किसी परिचित की फॉर्च्यूनर कार से वह अपने दो साथियों को लेकर कालिका रेस्टोरेंट में पहुंचा था। वहां किसी बात को लेकर विवाद केबाद तीनों ने दिलीप और उसकेसाथियों पर हमला बोल दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


विजयशंकर समेत उसकेदोनों अन्य साथियों की तलाश की जा रही है। रेस्टोरेंट केएक वेटर मुन्ना सिंह चौहान को भी गिरफ्तार किया गया है। एसएसपी ने कहा कि रेस्टोरेंट में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखने से पता चला है कि उसने भी दिलीप पर रॉड से हमला किया था। एसएसपी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में लापरवाही की बात सामने आने पर कटरा चौकी इंचार्ज दयाराम समेत दो सिपाहियों को सस्पेंड कर दिया गया है। मामले की जांच एसपी सिटी सिद्धार्थ सिंह मीणा को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed