फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Lee Corporation dustcart student 's life

निगम की कूड़ा गाड़ी ने ली छात्र की जान

Fri, 01 Apr 2016 01:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Fri, 01 Apr 2016 01:43 AM IST
विज्ञापन
Lee Corporation dustcart student 's life
दुर्घटना - फोटो : अमर उजाला
रीवा रोड पर नये पुल के पास डांडी पेट्रोल पंप के सामने बृहस्पतिवार दोपहर नगर निगम की कूड़ा गाड़ी ने बाइक सवार चचेरे भाइयों को चपेट में ले लिया। दुर्घटना में आयुष (16) की मौत हो गई जबकि दूसरा चचेरा भाई शुभम गंभीर जख्मी हो गया। ड्राइवर ट्रक छोड़कर भाग निकला। आयुष हेलमेट भी नहीं लगाए था।
विज्ञापन


रेलवे कर्मचारी सुधीर कुमार कीडगंज में किराए के घर में रहकर चाका ब्लाक नैनी के पास अपना मकान बनवा रहे हैं। मकान लगभग तैयार हो चुका है। उनका 16 वर्षीय बेटा आयुष कक्षा आठ का छात्र था। बृहस्पतिवार को सुधीर का भतीजा शुभम (24) पुत्र बिपिन सिंह उनके घर आया था। दोपहर में वह उम्र में खुद से छोटे चचेरे भाई आयुष के साथ पड़ोसी की बाइक पर चाका में बन रहा मकान देखने के लिए गया।
विज्ञापन


वहां से वे लौट रहे थे तभी अनहोनी हो गई। बाइक शुभम चला रहा था। दोनों डांडी में नए पुल के निकट पहुंचे तभी शहर से कचरा भरकर बसवार में कूड़ा निस्तारण प्लांट की ओर जा रहे ट्रक ने उनकी बाइक को चपेट में ले लिया। ट्रक की टक्कर लगने पर वे दोनों बाइक समेत गिर गए। आयुष ट्रक के पहिए के नीचे आ गया। शुभम भी घायल हो गया। हादसे के बाद ड्राइवर ट्रक छोड़कर भाग गया। वहां भीड़ लग गई। पुलिस ने आकर घायल शुभम को अस्पताल भेजा। इस दुखद घटना की जानकारी पाकर आयुष और शुभम के परिवार के लोग रोते-कलपते पहुंच गए। शुभम की भी हालत गंभीर बनी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed