फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Law Department's Auditorium Blown, Examination Toll

विधि विभाग का ऑडिटोरियम फूंका, परीक्षा टली

Sun, 30 Apr 2017 02:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sun, 30 Apr 2017 02:10 AM IST
विज्ञापन
Law Department's Auditorium Blown, Examination Toll
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
हॉस्टलों को पूरी तरह से खाली कराए जाने (वॉश आउट) के विरोध में शुक्रवार को हुए बवाल के बाद देर रात विधि विभाग के ऑडिटोरियम में आग लगा दी गई। इससे विभाग को लाखों रुपये का नुकसान हुआ। घटना के कारण वहां शनिवार हो एलएलबी की परीक्षा भी टाल दी गई। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि किसी ने पेट्रोल बम फेंक आग लगाई है। मामले में विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से एफआईआर दर्ज करा दी गई है। वहीं, विश्वविद्यालय के भी दस शिक्षकों एवं कर्मचारियों के वाहन फूंके और तोड़े गए हैं। इन मामलों में भी एफआईआर दर्ज करा दी गई है।
विज्ञापन


इलाहाबाद विश्वविद्यालय के विधि विभाग के आलीशान ऑडीटोरियम में शुक्रवार आधी रात आग लगा दी गई। सुबह इविवि प्रशासन के अफसरों को इसी सूचना मिली तो वे मौके पर पहुंचे। ताला खोलकर देखा गया तो अंदर सबकुछ खाक हो चुका था। दीवारें काली पड़ी थीं। सीलिंग जल चुकी थी। 40 से अधिक कुर्सियां और अन्य फर्नीचर भी आग में पूरी तरह से जल गए थे। इसके अलावा भी काफी नुकसान हुआ। विभागाध्यक्ष प्रो. आरके चौबे ने चीफ प्रॉक्टर प्रो. राम सेवक दुबे को नुकसान का आंकलन करने के लिए घटना की पूरी रिपोर्ट भेज दी। बताया जा रहा है कि इसमें इविवि प्रशासन को तकरीबन 50 लाख रुपये की हानि हुई है। प्रारंभिक जांच में अब तक यही तथ्य सामने आया है किसी ने रात के वक्त ऑडिटोरियम की खिड़की तोड़कर अंदर पेट्रोल बम फेंक दिया और इससे वहां आग लग गई। चीफ प्रॉक्टर ने मामले में एफआईआर दर्ज करा दी है।
विज्ञापन


इसके अलावा शनिवार सुबह चीफ प्रॉक्टर के ऑफिस में दस शिक्षकों और कर्मचारियों ने वाहनों तो तोड़े और फूंके जाने की शिकायत दर्ज कराई है। इनमें प्रो. अजय कुमार राय की कार तो पूरी तरह से फूंक दी गई। इन मामलों में भी विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से एफआईआर दर्ज करा दी गई है। ऑडिटोरियल जलने के कारण शनिवार को विधि विभाग में आयोजित होने वाली बीए एलएलबी की परीक्षा भी टाल दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed