फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   kannauj accident

एक झटके में छिन गईं परिवार की खुशियां, सदमे में रिश्तेदार

Sat, 07 Apr 2018 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sat, 07 Apr 2018 01:33 AM IST
विज्ञापन
kannauj accident
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर कन्नौज में हुए हादसे ने अल्लापुर निवासी अनामिका शर्मा के परिवार की खुृशियां एक झटके में छीन लीं। हादसे में उनकी और उनके बेटे अमित की मौत हुई है। खबर पहुंची तो आसपास रहने वाले लोग स्तब्ध रह गए। उधर रिश्तेदार भी सदमे में हैं। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद परिजन शाम को शव लेेकर शहर के लिए चल दिए हैं। 
विज्ञापन


अनामिका शर्मा अपने बेटे अमित उर्फ सुधांशु शर्मा और बहू ममता शर्मा के साथ माता वैष्णोदेवी धाम दर्शन करने के लिए गई थीं। वहां से लौटते समय कन्नौज में हुए हादसे में अनामिका और उनके बेटे अमित की मौत हो गई। सोहबतियाबाग में रहने वाले उनके भाई विभूति मिश्रा और भाभी स्नेहलता को इस हादसे की खबर मिली तो वह स्तब्ध रह गए। हिंदी साहित्य सम्मेलन में प्रधानमंत्री विभूति ने बताया कि अनामिका के पति आलोक शर्मा मुरादाबाद स्थित एक इंटर कॉलेज में मैनेजर के पद पर तैनात थे। चार साल पहले उनकी मौत के बाद अनामिक बेटे को लेकर शहर आ गई और यहीं अल्लापुर में साकेत अस्पताल के पास स्थित मकान में रहने लगीं। बेटा अमित मर्चेंट नेवी में था जो इन दिनों छुट्टियों में घर आया था। उसके डेढ़ साल की बेटी भी है जो अपने माता-पिता के साथ दर्शन करने वैष्णो धाम गई थी। भाभी स्नेहलता ने बताया कि घरवालों के दर्शन करने चले जाने पर अल्लापुर स्थित मकान में ताला बंद है। उन्होंने बताया कि हादसे के बाद परिवार के लोग कन्नौज पहुंचे। शाम को पोस्टमार्टम के बाद वे शव लेकर शहर के लिए चल दिए हैं। उनके देर शाम इलाहाबाद पहुंचने की संभावना है। शनिवार को दारागंज घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। 
विज्ञापन


बच गई बहू-पोती की जान
हादसे में जान गंवाने वाली अनामिका की बहू ममता और उसकी डेढ़ साल की बच्ची खुशकिस्मत रही कि लौटते वक्त वह नोएडा में रहने वाले अपने चाचा के घर रुक गई थीं। अनामिका के भाई विभूति मिश्रा ने बताया कि बहू ममता को अपने चाचा के घर रुकना था, ऐसे में वह अपनी मासूम बेटी के साथ उनके घर पर रुक गई थीं। खुशकिस्मती ही रही कि दोनों बाल-बाल बच गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्यपाल के दूर के रिश्तेदार
हादसे में जान गंवाने वाले अल्लापुर निवासी मां-बेटे पश्चिम बंगाल के राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी के दूर के  रिश्तेदार थे। हादसे में घायल हुई कल्पना व पार्थ भी राज्यपाल के रिश्तेदार हैं। 



मौत की सूचना मिलते ही मचा कोहराम 
फाफामऊ। कन्नौज में हुए हादसे में चालक सोरांव के प्रसिद्ध का पूरा निवासी विकास भारतीया (20) पुत्र अमर कुमार भारतीया की भी मौत हो गई। खबर घर पहुंची तो यहां कोहराम मच गया। पिता अमर कुमार व माता रन्नो देवी एवं अन्य परिजन कन्नौज के लिए रवाना हो गए।

नोट- विकास भारतीया की फाइल फोटो 06 एसआरएस 54 पर भेजी गयी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed