{"_id":"5b1059b54f1c1ba46e8b5a47","slug":"justice-raveendran-singh-s-nephew-dies-in-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में जस्टिस रवींद्र सिंह के भतीजे की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसे में जस्टिस रवींद्र सिंह के भतीजे की मौत
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Fri, 01 Jun 2018 01:53 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुवार सुबह फाफामऊ में हुए सड़क हादसे में हाईकोर्ट के पूर्व न्यायमूर्ति रवींद्र सिंह यादव के भतीजे युवराज की जान चली गई। उसकी बाइक बगल में चल रही बाइक से टकरा गई। दोनों ही गाड़ियां गिरीं और सिर में चोट लगने से युवराज की मौके पर ही मौत हो गई। दोस्त भी गंभीर रूप से घायल हो गया। दूसरी बाइक पर सवार दो लड़के भी घायल हुए हैं। हेलमेट न लगाए होने के कारण युवराज के सिर में गंभीर चोट आ गई थी।
एलनगंज में रहने वाले जस्टिस रवींद्र सिंह यादव के भाई पूर्व शासकीय अधिवक्ता अखिलेश सिंह यादव सिविल लाइंस में एमजी मार्ग पर रहते हैं। उनके इकलौते बेटे विनायक सिंह यादव उर्फ युवराज (18) ने बिशप जानसन स्कूल से दसवीं की परीक्षा उत्तीर्ण की थी। गुरुवार की सुबह वह रेलवे कालोनी नवाब यूसुफ रोड के रहने वाले अपने दोस्त अभिषेक घोष (17) के साथ निकला था। घर वालों से दोनों ने कंपनी बाग जाने की बात बताई थी। युवराज और अभिषेक दोनों बाइक से फाफामऊ से आगे लखनऊ रोड की ओर गए। वहां से लौटते समय फाफामऊ में शिवपुर गांव के पास युवराज की बाइक बगल में चल रही दूसरी बाइक से टकरा गई।
इसके बाद दोनों ही बाइक सवार गिर गए। गिरने से युवराज के सिर में गहरी चोट लगी। दूसरी ओर अभिषेक का पैर टूट गया। उसके भी चेहरे और शरीर पर काफी चोट आई थी। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। दोनों को पहले बेली अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने युवराज को मृत घोषित कर दिया। घायल अभिषेक ने होश में आने के बाद युवराज के बारे में बताया। इसके बाद घरवालों को सूचना दी गई। चौकी इंचार्ज फाफामऊ संतोष सिंह ने बताया कि दूसरी बाइक पर सवार दोनों लड़के भी घायल हैं।