फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Inspector asks for three years in three days

इंस्पेक्टर ने तीन दिन में मांगा तीन साल का ब्योरा

Tue, 09 May 2017 02:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Tue, 09 May 2017 02:13 AM IST
विज्ञापन
Inspector asks for three years in three days
axis bank and max newyork life insurance logo - फोटो : file photo
22.39 करोड़ के गबन के आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस ने एक्सिस बैंक प्रबंधक से तीन दिन में 370 चेकों का ब्योरा मांगा है। 2013  से लेकर 2016 तक इन चेक से कब और कितनी रकम निकाली गई, यह जानकारी पेन ड्राइव के साथ-साथ हार्ड कापी में भी मांगी गई है। जांच के दौरान इन ट्रांजेक्शन को करने में इस्तेमाल किए गए कंप्यूटर भी सीज करने की तैयारी है। इनकी गहराई से जांच और एक्सपर्ट रिपोर्ट के लिए लखनऊ स्थित साइबर थाने भेजा जा सकता है।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर सिविल लाइंस मनोज कुमार तिवारी ने सोमवार दोपहर एक्सिस बैंक प्रबंधक से एफआईआर के आधार पर वर्ष 2013 से लेकर 2016 तक शिक्षण संस्था से की गई 22.39 करोड़ रुपये की निकासी की विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। जिसमें 370 चेकों को प्रस्तुत करने से लेकर उनको पास करने और कैश देने का ब्योरा आदि शामिल है।
विज्ञापन


इसके अलावा जिन खातों में धनराशि जमा हुई, उन खातेदारों के नाम, पता, आईडी प्रूफ  और उनको सत्यापित करने वाले अधिकारी कौन हैं, इसकी भी जानकारी मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर ने बताया कि पुलिस को बैंक की ओर से सिर्फ तहरीर मिली है। विस्तृत जांच के लिए इन अभिलेखों के साथ-साथ कंप्यूटरों से भी पड़ताल करनी होगी। आशंका है कि उनसे भी छेड़छाड़ की गई होगी, इसलिए उनको भी कब्जे में लेकर पुलिस के साइबर विभाग से एक्सपर्ट रिपोर्ट ली जाएगी। आरोपी कमाल एहसान और राजेश कुमार के पतों पर जानकारी करनी चाही तो उनसे संपर्क नहीं हो सका। आरोपियों के बयान लेने के लिए पुलिस की ओर से विधिक कार्रवाई में सर्च वारंट और समन भी जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed