फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   In the Civil Lines Srerah vandalizing of Risjadon

सिविल लाइंस में रईसजादों की सरेराह गुंडई

Fri, 08 Jul 2016 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Fri, 08 Jul 2016 01:37 AM IST
विज्ञापन
In the Civil Lines Srerah vandalizing of Risjadon
क्राइम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
सिविल लाइंस में मौज-मस्ती करने निकले स्कार्पियो सवार रईसजादों ने सरदार पटेल मार्ग पर फुटकर रुपये न देने पर भुजा वाले के सिर पर लाई-चूना भूनने वाले लोहे के औजार (हंसिया)से हमला कर दिया। कान के नीचे हंसिया धंसने से लहूलुहान होकर जमीन पर गिरे ठेला वाले पर सरेराह गुंडई कर रहे हमलावरों ने ताबड़तोड़ दो वार और किए। चीखपुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो हमलावर भागे। भीड़ ने उनमें से एक हमलावर को दबोच लिया। उसे जमकर धुनाई के बाद सिविल लाइंस को सौंप दिया। पुलिस घायल को इलाज के लिए अस्पताल ले गई। 
विज्ञापन


यमुनापार में मांडा का पिंटू उर्फ लंबू (25) रामबाग के लकड़मंडी इलाके में रहता है। यहीं उसके गांव के कई लोग रहते और लाई-चने का ठेला लगाकर गुजर बसर करते हैं। पिंटू भी सिविल लाइंस सरदार पटेल मार्ग पर एक मॉडल शॉप के पास भूजा का ठेला लगाता है। गुरुवार रात लगभग साढ़े आठ बजे स्कार्पियो सवार तीन युवक पहुंचे। युवकों ने बगल की दुकान से नमकीन का पैकेट लिया। चार रुपये छुट्टा न होने पर दुकानदार ने पिंटू से चार रुपये देने को कहा। पिंटू ने कहा कि ग्राहक के चने भूजकर अभी दे रहा हूं। यह सुनते ही रईसजादे भड़क गए और पिंटू को गाली लगे तो सहम गया फिर उन्हें चार रुपये देने लगा। इस बीच गुंडई पर आमादा स्कार्पियो से आए बिगड़ैल युवक उस पर टूट पड़े। पिंटू को लात-घूंसों से पीटने के दौरान एक युवक ने भूजा भूनने वाला हंसिया उठाया उसके सिर मार दिया।

विज्ञापन

 

वह गिरा तो उसपर फिर वार किए गए। मारपीट के दौरान चीखपुकार सुनकर स्थानीय लोग दौड़े तो हमलावर स्कार्पियो छोड़कर भागे। भीड़ ने एक हमलावर रानू पुत्र लतीफ निवासी खुल्दाबाद को दबोच लिया। उसकी पिटाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया। सूचना पाकर मौके पर सीओ आलोक मिश्र और इंस्पेक्टर महेश पांडेय पहुंच गए। पकड़े गए आरोपी और स्कार्पियो को थाने भेज दिया गया। घायल पिंटू को पुलिस अस्पताल ले गई। सीओ और इंस्पेक्टर ने गरीब ठेले वाले का सीटी स्कैन कराने समेत इलाज की व्यवस्था कराई। सूचना पाकर उसके घर वाले भी आ गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed