{"_id":"58125e384f1c1bcf75bc519a","slug":"high-court-security-breach-found-bomb","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईकोर्ट की सुरक्षा में सेंध, मिला बम\r\n","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हाईकोर्ट की सुरक्षा में सेंध, मिला बम
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Fri, 28 Oct 2016 02:10 AM IST
विज्ञापन
अपराध
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद हाईकोर्ट के कोर्ट नंबर 55 के अंदर गुरुवार की रात लगभग साढ़े सात बजे बम होने की सूचना से खलबली मच गई। टिफिन बम मिलने की सूचना पर आईजी, डीएम, एसएसपी समेत जिले के उच्च अधिकारी क्राइम ब्रांच के साथ मौके पर पहुंचे। बीडीएस टीम ने पूरी सावधानी के साथ कोर्ट रूम में बेंच के नीचे पड़े टिफिन को खोला तो उसके अंदर गिट्टी, सुतली और गन पाउडर मिला। जिसका इस्तेमाल देसी बम और पटाखा बनाने में किया जाता है। माना जा रहा है कि किसी अराजक तत्व की करतूत है, जिसने सनसनी फैलाने के लिए इसे कोर्ट के अंदर रखा। यह हाईकोर्ट की सुरक्षा में बड़ी चूक है।
डीएम संजय कुमार ने बताया कि गुरुवार रात लगभग साढ़े सात बजे सीआरपीएफ कमांडेंट और एसपी हाईकोर्ट को एक कर्मचारी ने सूचना दी कि कोर्ट नंबर 55 के अंदर, जहां वादकारी बैठते हैं सबसे पीछे की बेंच के एक नीचे एक पॉली बैग में संदिग्ध वस्तु पड़ी है। यह सूचना मिलते ही खलबली मच गई। जानकारी होने पर आईजी केएस प्रताप कुमार, डीएम संजय कुमार, एसएसपी शलभ माथुर, एसपी सिटी विपिन टांडा, सीओ सिविल लाइंस और कैंट पुलिस मौके पर पहुंच गई। बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया। बीडीएस टीम ने पूरी सावधानी से बेंच के नीचे पड़े प्लास्टिक में रखे टिफिन को खोला तो उसमें गिट्टी, सुतली, बारूद मिला। बारूद को पानी में डालकर डिफ्यूज कर दिया गया। तब जाकर अफसरों ने राहत की सांस ली। डीएम का कहना है कि बारूद को जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेजा जाएगा ताकि यह पता चल सके कि यह कैसा बारूद है।