फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Heat politics on the killing of a Dalit student

दलित छात्र की हत्या पर गरमाई सियासत

Wed, 14 Feb 2018 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Wed, 14 Feb 2018 01:46 AM IST
विज्ञापन
दलित छात्र दिलीप को पीट-पीटकर मार दिए जाने का मामला अब सियासी रंग ले चुका है। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य मंगलवार को कुंडा स्थित भुलसा गांव में छात्र के घर पहुंचे और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन देने के साथ ही 24.12 लाख की सहायता राशि सौंपी। उन्होंने विपक्ष पर मामले को बेवजह तूल देने का आरोप लगाते हुए कहा कि विपक्ष सिर्फ मौत पर सियासत कर रहा है।
विज्ञापन


वहीं बसपा नेता आरके चौधरी और सपा के राष्ट्रीय महासचिव नेता इंद्रजीत सरोज, पूर्व मंत्री रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने भी छात्र के घर जाकर परिजनों को सांत्वना दी। विपक्षी नेताओं ने भाजपा को निशाना बनाते हुए कहा कि कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। वहीं, विश्वविद्यालय और कालेजों में छात्रों का आक्रोश बना हुआ है। प्रदर्शन कर कई जगह पुतले फूंके गए। दिनभर शहर में पुलिस गश्त करती रही। तमाम दबाव के बावजूद पुलिस तीन दिन बाद भी मुख्य आरोपी को पकड़ नहीं सकी है। फैजाबाद में उसको शरण देने वाले एक बैंककर्मी को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन


शुक्रवार को रात दस बजे रेस्टोरेंट में एडीसी में एलएलबी के छात्र दिलीप को पीटकर मरणासन्न कर दिया गया था। रविवार को उसकी मौत हो गई थी। मामले में चार को पुलिस ने चिह्नित किया था जिनमें तीन को गिरफ्तार कर लिया है लेकिन मुख्य आरोपी टीटीई विजय शंकर सिंह पकड़ से दूर है। सोमवार को सियासी हलकों में हलचल बढ़ी तो भाजपा भी डैमेज कंट्रोल में जुट गई है। मुख्यमंत्री ने जहां रातों रात बीस लाख रुपये देने का एलान किया था वहीं उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य मंगलवार दोपहर में छात्र के घर पहुंचे। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार के साथ पूरी तरह से न्याय होगा। प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मणाचार्य की अगुवाई कमेटी गठित कर जांच करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिलीप के पिता रामलाल ने डिप्टी सीएम से खतरे को देखते हुए शस्त्र लाइसेंस देने की मांग की जिसके लिए जिलाधिकारी को निर्देशित किया गया। साथ ही दूसरे बेटे को नौकरी की सिफारिश का भी आश्वासन उप मुख्यमंत्री ने दिया। रामलाल ने आरोप लगाया कि घटना के बाद से भाजपा का ही प्रभावी नेता सोनू आरोपियों की मदद कर रहा है। इसके अलावा एफआईआर दर्ज करने में भी लापरवाही बरती गई। इस पर डिप्टी सीएम ने कहा कि वह वह हमारी पार्टी में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed