फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Harsh firing in a procession, youth shot dead

बारात में हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक की मौत

Wed, 21 Feb 2018 01:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Wed, 21 Feb 2018 01:58 AM IST
विज्ञापन
Harsh firing in a procession, youth shot dead
इलाहाबाद
इलाहाबाद के मऊआइमा में डेकोरेशन का काम करने गए युवक को बारात में हो रही हर्ष फायरिंग के दौरान गोली लग गई। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सुबह लोगों ने उसकी मौत का कारण हार्ट अटैक बताते हुए शव उसके बहनोई से घर भेजवा दिया। घर पर अंतिम संस्कार की तैयारी में नहलाने के दौरान उसे गोली लगने का खुलासा हुआ। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। बाद में शव को मऊआइमा ले जाया गया।
विज्ञापन


हथिगवां थाना क्षेत्र के बहादुर का पुरवा महराजपुर निवासी संदीप मौर्या (26) पुत्र स्व.महरानीदीन डेकोरेशन का काम करता था। वह 18 फरवरी को वह मऊआइमा के चंपागढ़ मलखान में ललित मोहन मौर्या के यहां आने वाली बारात में डेकोरेशन का काम करने गया था। उसी तरफ उसकी बहन का घर भी है। बारात में देर रात हर्ष फायरिंग शुरू हो गई। इस दौरान गोली लगने से संदीप की मौत हो गई। सुबह गृहस्वामी ने उसकी मौत को हार्टअटैक बताते हुए उसके बहनोई को शव ले जाने को कहा। इस पर उसके बहनोई और उसके परिवार का एक युवक उसका शव लेकर महराजपुर पहुंचे और उसकी मौत की वजह हार्ट अटैक बताते हुए शव परियजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


परिजनों ने 19 फरवरी को उसके दाह संस्कार की तैयारी शुरू की और तो शव को नहलाया जाने लगा। इस बीच परिजनों की नजर गोली के घाव पर पड़ी, जिसमें कपड़ा लगा दिया गया था। इस पर उन्हें शक हुआ। शाम करीब पांच बजे डायल 100 को इसकी सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और उसके बहनोई और साथ आए युवक को हिरासत में ले लिया। बाद में थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची। बाद मृतक के मामा का इंतजार किया जाने लगा। सुबह उसके मामा पहुंचे और घटना मऊआइमा की बताते हुए शव वहां पर ले जाकर पोस्टमार्टम कराने की बात कही। इस पर स्थानीय पुलिस ने उनसे लिखित सूचना लेकर शव को मऊआइमा पुलिस के हवाले कर दिया। घटना से परिजनों में चीखपुकार मची हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed