{"_id":"58e544ff4f1c1b084a5b47c7","slug":"gussa-forest","type":"story","status":"publish","title_hn":"धुस्सा के जंगल में मिला युवती का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
धुस्सा के जंगल में मिला युवती का शव
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
Updated Thu, 06 Apr 2017 01:01 AM IST
विज्ञापन
क्राइम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धूमनगंज इलाके में राजरूपपुर पुलिस चौकी से करीब पौन किलोमीटर दूर धुस्सा के जंगल में बुधवार शाम महिला का शव देख किसी ने शोर मचाया तो भीड़ जुट गई। पुलिस पहुंची और शव की शिनाख्त की कोशिश की। शक है कि रेप के बाद युवती का कत्ल कर शव वहां फेंक दिया गया था।
कालिंदीपुरम कॉलोनी के आखिरी छोर पर कांशीराम आवास योजना के पीछे सेना का जंगली क्षेत्र है। इंस्पेक्टर बचन सिंह सिरोही के मुताबिक, बुधवार शाम कोई व्यक्ति पगडंडी के जरिए जंगल की तरफ गया था। उसने महिला का शव देखा तो बाहर निकल शोर मचाया। कई लोग वहां पहुंच गए। राजरूपपुर चौकी में सूचना दी गई तो पुलिस पहुंची। महिला की उम्र तकरीबन 32-35 साल आंकी गई है। उसके शरीर पर कुर्ता और पेटीकोट थी। कपड़े कुछ फटे थे।
शरीर पर कोई जाहिरी चोट नहीं दिखी मगर जंगल में शव मिलने से आशंका है कि यह कत्ल का मामला है। यह भी शक है कि युवती को रेप के बाद कहीं और मार दिया गया। फिर रात में लाश धुस्सा के जंगल में ठिकाने लगा दी गई। अनुमान है कि कत्ल गला घोंटकर किया गया है। मौके पर भीड़ जुटी लेकिन शव की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस का मानना है कि शव दो दिन पुराना है। उसे सीलकर पोस्टमार्टम हाऊस में रख दिया गया। आसपास के जिलों की पुलिस को भी सूचना दी गई है।