फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Guerrilla war between police and students

गुरिल्ला वार चलता रहा पुलिस और छात्रों के बीच

Sat, 29 Apr 2017 02:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sat, 29 Apr 2017 02:46 AM IST
विज्ञापन
Guerrilla war between police and students
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
हास्टल खाली कराए जाने के विरोध में शुरू हुआ विवाद शुक्रवार को गुरिल्ला वार में तब्दील हो गया। छात्रों के छोटे छोटे समूहों ने विश्वविद्यालय के आस पास और छात्रावासों से जमकर पथराव, बमबाजी, आगजनी और फायरिंग की। पुलिस और पीएसी की टीमें हलाकान रहीं कि कहां से लड़कों को नियंत्रित किया जाय। गुरिल्ला वार में तमाम पुलिस वालों की गाड़ियां टूटी तो कई ईट पत्थर लगने से घायल हो गए।
विज्ञापन


दोपहर में शुरू हुए बवाल के बाद छात्र जीएन झा, पीसीबी, हालैंड हाल, ताराचंद आदि हास्टलों में घुस गए और वहीं से पुलिस पर पथराव करने लगे। पथराव कर वे दूसरे हास्टल या कटरा की सड़कों पर भाग जाते। एक हास्टल में पथराव की सूचना मिलते ही पुलिस फोर्स वहां पहुंचती तो पता चलता कि दूसरे हास्टल में बमबाजी और फायरिंग हो रही है। पुलिस सबसे ज्यादा हलाकान छात्रावासों के पत्थरबाजों और फायरिंग करने वालों से हुई। इसी दौरान बीच बीच में छात्र सड़कों पर खड़े वाहनों को भी आग के हवाले कर दे रहे थे। पुलिस के वाहनों समेत अनगिनत गाड़ियों में तोड़फोड़ भी कर रहे थे। हालैंड हाल में पुलिस ने कुछ लड़कों को पकड़ा तो वे बेहद उग्र हो गए।
विज्ञापन


भारी पथराव के बीच पुलिस को वहां से पीछे हटना पड़ा। यही स्थिति घंटों बनी रही। लड़के पुलिस पर पथराव करते और हास्टल होते हुए कटरा की सड़कों पर गुम हो जाते। इसी दौरान एक सिपाही के सिर पर पत्थर लगा तो अन्य सिपाहियों का सब्र टूट गया। वह भी जवाबी पत्थरबाजी करने लगे। पुलिस कई बार डिफेंसिव हो गई जब छात्रावासों से फायरिंग और बमबाजी होने लगी। एसएसएल हास्टल में अंदर से फायरिंग के बाद वहां भारी संख्या में फोर्स बुलाना पड़ा। गुरिल्ला वार में छात्र हावी रहे। कारण यह था कि बड़ी संख्या में छात्र छोटे छोटे समूहों में बंटकर पुलिस का विरोध कर रहे थे। पुलिस देर शाम ही स्थिति नियंत्रित कर पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed