फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Girlfriend in the police station The vermillion

थाने में प्रेमी ने प्रेमिका की मांग में भरा सिंदूर

Wed, 25 Jul 2018 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Wed, 25 Jul 2018 01:53 AM IST
विज्ञापन
Girlfriend in the police station The vermillion
इलाहाबाद
घर से भागा प्रेमी युगल फूलपुर थाने में दांपत्य बंधन में बंध गया। प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को माला पहनाई और प्रेमी ने प्रेमिका की मांग में सिंदूर भी भरा। पांच दिन पहले घर से भागा प्रेमी युगल सड़क हादसे में घायल हो गया था। जिसका पुलिस ने पहले उपचार कराया, बाद में दोनों के घरवालों को बुलाकर थाने में शादी करा दी। यहीं से लड़की की विदाई भी कर दी गई।     
विज्ञापन

 
फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के अरवासी बहादुरगढ़ गांव के रहने वाले तीरथ बिन्द की पुत्री संजू और प्रतापगढ़ जनपद के रघवापुर थाना रानीगंज निवासी आशीष कुमार वर्मा पुत्र सुरेश कुमार काफी समय से एक दूसरे को पसंद करते थे। घर वालों को दोनों के बीच रिश्ता नापसंद था। उन्होंने मिलने जुलने पर रोक लगाई तो पांच दिन पहले दोनों भाग निकले। संजू के पिता ने थाने पर आशीष के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस दोनों की तलाश में जुटी थी। इसी बीच सोमवार शाम आशीष संजू को साथ लेकर बाइक से इलाहाबाद की तरफ जा रहा था। फूलपुर के सांवडीह गांव के सामने पहुंचा था कि एक पेड़ से टकरा गया।
विज्ञापन


दोनों घायल हो गए, पुलिस मौके पर पहुंच गई। उनका उपचार कराया गया। पूछताछ में पता चल गया कि दोनों घर से भागे हुए हैं। मंगलवार को दोनों के परिजनों को थाने बुलवाया गया। वहां घंटों पंचायत चली। संजू किसी भी सूरत में अपने घर जाने को तैयार नहीं थी। वह आशीष के साथ ही रहना चाहती थी। लड़की के पक्ष से गांव प्रधान समेत तमाम लोग भी पहुंचे थे। सबके समझाने का बाद लड़की के परिजन राजी हो गए। शाम को दोनों परिवारों की मौजूदगी में कोतवाली परिसर में आशीष और संजू ने एक दूसरे को माला पहनाई। आशीष ने उसकी मांग में सिंदूर भी भरा। इसके बाद घर वालों ने उसकी आशीष के साथ विदाई भी कर दी। वह संजू को लेकर प्रतापगढ़ चला गया।  इस मौके पर लड़की के परिजनों के साथ अरवासी के ग्राम प्रधान इन्द्रराज सिंह, अधिवक्ता मनोज सिंह मौर्य, राधेश्याम बिन्द, महेश कुमार पटेल, ज्ञानदेव शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


--लड़की और लड़के दोनों पक्षों के लोगों ने लिखित में पुलिस से कहा कि वे कोई कार्रवाई नहीं चाहते। इसके बाद कोतवाली परिसर में स्थित मंदिर में  उन लोगों ने शादी कर ली। राकेश जायसवाल, थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed